For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जॉश हेजलवुड के IPL से बाहर होने पर बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, एक खिलाड़ी से टीम नहीं बनती है

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग का मानना है कि जॉश हेजलवुड के जाने से चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान नहीं होने वाला है, किसी एक खिलाड़ी से टीम नहीं बनती है। टीम में कई अन्य खिलाड़ी हैं जो हेजलवुड की जगह को भर सकते हैं। बता दें कि हेजलवुड ने बबल में थकान के चलते आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने एक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

ब्रैड हॉग ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के बाद बेहतरीन बॉलिंग लाइन पर है, एक खिलाड़ी के जाने से टीम पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ेगा। लुंगी एंगिडी इस खाली जगह को भर सकते हैं। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी मजबूत दिखती है। बता दें कि हेजलवुड ने अपना आखिरी आईपीएल का मुकाबला पिछले साल खेला था। चेन्नई सुपर किंग्स में मोइन अली, लुंगी एंगिडी, ड्वेन ब्रावो टीम में जबरदस्त खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन में सीएसके की टीम अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

हेजलवुड के अचानक से नाम वापस लेने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सकते में हैं। टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि अभी तक हमने यह फैसला नहीं लिया है कि हेजलवुड की जगह टीम में किसे लिया जाए, अभी हमे इसपर फैसला लेना है, आने वाले दिनों में हम इसपर फैसला लेंगे। इससे पहले एसआरएच की टीम ने मिचेल मार्श की जगह दूसरे खिालड़ी को बैकअप के तौर पर पहले ही रखा लेकिन सीएसके की टीम हेजलवुड के जाने से आश्चर्यचकित है और अभी तक यह नहीं तय कर पाई है कि उनकी जगह किसे टीम में लिया जाए।

Story first published: Thursday, April 1, 2021, 15:14 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+