अरे क्लार्क साहब बतायेंगे अपने सेक्स.....ओह सॉरी सक्सेस का राज??
सिडनी। हेडलाइन पढ़कर आप सोत रहे होंगे कि यह हम क्या कह रहे हैं लेकिन दोस्तों यह सवाल सही में गुरूवार को आस्ट्रेलिया के कैप्टन माइकल क्लार्क से उस समय पूछा गया जब वो भारत को सेमीफाइनल में हराने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे।
हुआ यूं कि आत्मविश्वास और खुशी से लबरेज आस्ट्रेलियाई कैप्टन क्लार्क से उनकी टीम की सफलता का राज पूछा जा रहा था कि तभी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने क्लार्क से पूछ लिया कि अरे क्लार्क साहब बतायेंगे अपने सेक्स....का राज।
रिपोर्टर के इस सवाल पर हर कोई हतप्रभ रह गया, किसी को समझ में ही नहीं आया कि आखिर जवाब क्या दें, ऐसे हैरत-अंगेज माहौल पर रिपोर्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने तुरंत सॉरी बोलते हुए कहा मेरा मतलब है कि सक्सेस का राज??
उसके बाद हर कोई ठहाका लगाकर हंसने लगा जिसमें खुद क्लार्क भी शामिल थे। मालूम हो कि भारत को सेमीफाइनल में हराने के बाद आस्ट्रेलिया की फाइनल में भिंड़त न्यूजीलैंड से होगी।फाइनल मेलबर्न में 29 मार्च को खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
