
कोहली को चुना कप्तान
जेपी डुमिनी ने 'द सुपर ओवर पॉडकास्ट' में ऑल टाइम आईपीएल इलेवन चुनी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार खिताब जीता चुके महेंद्र सिंह धोनी को बाहर किया है जबकि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली को अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का कप्तान चुना है। कोहली कप्तान चुनना हैरानी भरा है क्योंकि वह एक भी बार बेंगलुरू को खिताब नही दिला सके। वहीं रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर रखा।

रसेल को भी शामिल किया
विराट कोहली के साथ-साथ डुमिनी ने उनके आईपीएल जोड़ीदार एबी डिविलियर्स को भी टीम में शामिल किया है। डिविलियर्स एक शादनार बल्लेबाज हैं। उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दुनिया भर के बल्लेबाजों की जमकर धुनाई की है। ऑलराउंडर्स के स्लॉट में डुमिनी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को शामिल किया है। बॉलिंग अटैक के लिए डुमिनी ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन में दो स्पिनर और दो पेसर को चुना है।
इरफान बने आमिर खान तो युसूफ बने सलमान खान, वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

डुमिनी की ऑलटाइम IPL XI:
क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरण, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर।


Click it and Unblock the Notifications
