सिडनी। विश्वकप के पहले क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जेपी ड्युमिनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इस विश्वकप की दूसरी हैट्रिक अपने नाम की है। ड्यूमिनी की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते पूरी लंका की टीम महज 133 रनों पर ढेर हो गयी।
ड्युमिनी ने ये हैटट्रिक 33वें ओवर में लगायी जब उन्हेंने लंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को 19 रन के स्कोर पर डूप्लेसिस के हाथों लपकवाया। वहीं अपने अगले ओवर की पहली दो बालों पर ड्युमिनी ने नुवान कुलासेकरा और थरिंदू कौशल को आउट किया।
ड्यूमिनी की हैट्रिक के बाद श्रीलंका का स्कोर 116 रन पर 8 विकेट हो गया था। जिसके बाद मॉर्नी मॉर्केल ने कुमार संगाकार को पवेलियन भेजकर श्रीलंका की रही सही उम्मीद को भी खत्म कर दिया। विश्वकप में यह दूसरी हैटट्रिक है।
इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवेन फिन ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ हैट्रिक हासिल की थी। गौरतलब है कि जेपी ड्युमिनी पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं जिन्होंने विश्वकप में हैट्रिक हासिल की है।