World Cup 2019: विश्व कप के बाद संन्यास लेगा दक्षिण अफ्रीका का यह दिग्गज क्रिकेटर
नई दिल्ली। विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें खेलने के लिए किसी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को बेहद कम मौका मिलता है। आईसीसी के इस सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की असली परीक्षा देखने को मिलती है। कई खिलाड़ियों के लिए विश्व कप अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट भी साबित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े खिलाड़ी अपने देश के लिए विश्व कप खेलने और उसको जीतने का सपना अपने करियर के अंतिम दिनों तक देखते हैं और इसी सपने को पूरा करने की कोशिश आखिर तक करते हुए क्रिकेट से विदा लेते हैं।
माना जा रहा है भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी विश्व कप के बाद क्रिकेट से अलविदा कह देंगे। हालांकि अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान उनकी ओर से नहीं आया है। लेकिन वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों ने इसके लिए बाकायदा घोषणा की है कि वे विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। अब इस फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी जेपी डुमिनी का नाम भी शामिल हो गया है। खराब फार्म में चल रहे डुमिनी की वापसी हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए हुई है।
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की खबरों के मुताबिक यह 34 साल का खिलाड़ी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगा। पिछले पांच महीनों में पहली बार गुरूवार को अपना पहला वनडे मैच खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 193 वनडे मैच खेले हैं और 37.38 के औसत से 5,047 रन बनाए हैं। इसमें 27 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 68 विकेट भी लिए हैं। डुमिनी इससे पहले 2011 और 2015 के विश्व कप का हिस्सा रह चुके हैं। अगला विश्व कप उनका तीसरा और अंतिम होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
