Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Highlights: ऐसे शान से नंबर दो पर पहुंची पुणे, पंजाब बाहर, अब इनके बीच होगा महामुकाबला

किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच पुणे में मैच खेले गए मैच में पुणे ने पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया। पुणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो बिल्कुल सटीक बैठा। पंजाब ने पहले गेंदबाजी करते हुए। 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए। जिसे पुणे ने 8 ओवर शेष रहते 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पंजाब

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पंजाब

पंजाब की ओर से पारी की शुरुआत करने मार्टिन गुप्टिल पारी की पहली ही गेंद पर जयदेव उनादकट की गेंद पर मनोज तिवारी को कैच दे बैठे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुप्टिल के बाद शॉन मार्श उतरे लेकिन वह भी 10 रन ही बना सके और स्मिथ को कैच देकर वापस लौट गए।

नहीं चला तूफानी मैक्सेवल का बल्ला

नहीं चला तूफानी मैक्सेवल का बल्ला

मॉर्श के बाद पंजाब को इयोन मॉर्गन से काफी उम्मीदें थी। लेकिन मॉर्गन चार गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद तवेतिया (4) भी जल्द आउट हो गए। इसके बाद पंजाब की सारी उम्मीदें विस्फोटक कप्तान ग्लेन मैक्सवेल पर टिकी थी लेकिन वे भी टीम को मजबूती देने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि ओपनिंग करने उतरे साहा 10वें ओवर तक संभलकर खेलते रहे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। साहा ने 17 गेंदें खेलीं और सिर्फ 13 रन ही बना सके। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने बनाए। अक्षर ने 20 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्पनिल (10), मोहित शर्मा (6), ईशांत शर्मा 1 रन ही बना सके संदीप शर्मा नाबाद रहे।

पुणे की गजब बॉलिंग, ठाकुर-उनादकट का कमाल

पुणे की गजब बॉलिंग, ठाकुर-उनादकट का कमाल

पुणे के बॉलर्स ने पंजाब को शुरू से बांधे रखा। पुणे की तरफ से शरदुल ठाकुर ने ओवर में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 चटकाए। इसके अलावा सबसे ज्यादा किफायती बॉलिंग जयदेव उनादकट ने की। उन्होंने 3 ओवर में 1 ओवर मैडन फेका और 12 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा एडम जंपा और डेनियल क्रिश्चियन ने भी दो-दो विकेट झटके। हालांकि बेन स्टोक्स कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने 3 ओवर में केवल 10 रन ही खर्च किए। उनादकट को किफायती बॉलिंग करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

त्रिपाठी की तेज बैटिंग को रहाणे ने जीत तक पहुंचाया

त्रिपाठी की तेज बैटिंग को रहाणे ने जीत तक पहुंचाया

पुणे की तरफ से ओपनिंग करने आए फॉर्म में चल रहे राहुल त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। त्रिपाठी ने 1 छक्के व 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके अलावा पुणे ने कोई विकेट नहीं खोया और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 15 रन बनाए। ओपनिंग करने आए अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 34 गेंदों में 34 रन बनाए और 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ पुणे प्ले-ऑफ में पहुच गई है। अब उसका मुकाबला नंबर वन टीम मुंबई से होगा।

अब इन टीमों के बीच होगा महामुकाबला

अब इन टीमों के बीच होगा महामुकाबला

पुणे की जीत के साथ टॉप 4 टीमें निर्धारित हो गई हैं। पहला क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच होगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी उसे एलिमिनेटर राउंड की विजेता टीम से भिड़ना होगा। एलिमिनेशन राउंड कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो मुंबई और पुणे में जो टीम हारेगी उससे भिड़ेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+