
धोनी एक बीता हुआ एपीसोड
इसलिए ऐसे लोगों के बारे में मैं बस यही कहना चाहूंगी कि धोनी मेरे लिए एक बीता हुआ एपीसोड हैं जो कि फेडआउट हो चुका है, हमारे बीच क्या था और क्यों था इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है अब, गूगल पर खोजने पर सबका इतिहास मिल जाता है, लोगों को भी मेरे बारे में मिल जाएगा इसलिए पुरानी बातों को फिर से प्रकाशित करने का क्या फायदा।

हर किसी का अतित होता है...
मैंने कभी कुछ छिपाया नहीं है लेकिन कुछ बातों के जिक्र का अब कोई अर्थ नहीं है। हर किसी का अतित होता है, मेरा भी है जो अब खत्म हो चुका है। अतित के पन्ने पलटने से इंसान को दुख ही होता है।

पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं...
आपको बता दें कि रानी लक्ष्मी ने कुछ अरसे पहले अपने और धोनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे।

एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए
हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए।

अफेयर का जिक्र नहीं
यही नहीं जब धोनी की बॉयोपिक रिलीज होने वाली थी तब भी लक्ष्मी ने कहा था कि वो घबराई हुई थीं कि कहीं उनकी लवस्टोरी को फिल्म में ना दिखाया जाए, लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications