For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जूली 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं राय लक्ष्मी, कभी धोनी को कर चुकी हैं डेट

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की फिल्म 'जूली 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली। साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राय लक्ष्मी की फिल्म 'जूली 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के साथ राय लक्ष्मी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। लेकिन फिल्म के अलावा लक्ष्मी एक बार फिर किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये हॉट एक्ट्रेस पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को डेट कर चुकी है। कहते हैं कि बॉलीवुड ऐक्टर्स और भारतीय क्रिकेटरों के बीच हमेशा से काफी नज़दीकी रही है। जिनमें कुछ रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाए लेकिन कुछ रिलेशनशिप शादी तक पहुंच चुके हैं। हालांकि धोनी और लक्ष्मी का रिलेशनशिप भी अधर में ही खत्म हो गया था।

खूबसूरत ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी धोनी को डेट कर चुकी हैं

खूबसूरत ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी धोनी को डेट कर चुकी हैं

हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि 'जूली 2' की खूबसूरत ऐक्ट्रेस राय लक्ष्मी धोनी को डेट कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक जब धोनी की बायोपिक 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' शुरू की गई थी तो राय लक्ष्मी काफी परेशान भी थीं। उन्हें लगा कि फिल्म में उनके और धोनी के रिलेशनशिप को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

'मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे'

'मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे'

उस समय खबरें आईं थी कि राय लक्ष्मी ने कहा, 'मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे। हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए।'

2011 में खत्म हो गया था धोनी-लक्ष्मी का रिश्ता

2011 में खत्म हो गया था धोनी-लक्ष्मी का रिश्ता

2011 आईपीएल के दौरान धोनी और राय के बीच अफेयर था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी।

राय लक्ष्मी बेहद आकर्षक और बोल्ड दिखाई दे रही हैं

राय लक्ष्मी बेहद आकर्षक और बोल्ड दिखाई दे रही हैं

बता दें हाल में ही जूली2 फिल्म का ट्रीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद से राय लक्ष्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 'जूली 2' के टीजर में राय लक्ष्मी बेहद आकर्षक और बोल्ड दिखाई दे रही है।

कई वजह से चर्चा में है जूली

कई वजह से चर्चा में है जूली

बता दें ये फिल्म रिलीज होने से पहले कई वजहों से चर्चा में हैं। इस फिल्म से पूर्व सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने भी रिश्ता जोड़ लिया है। पहलाज निहलानी इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+