
मैं धोनी की काफी इज्जत करती हूंः राय लक्ष्मी
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक हाल ही में जब ‘जुली 2' के इंटरव्यू के दौरान लक्ष्मी से उनके और धोनी के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया ‘कौन है ये जनाब? इस बात को अब अरसा बीत चुका है। हम दोनों काफी आगे बढ़ चुके हैं। मैं मीडिया में इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहती हूं। क्योंकि मैं उनकी काफी इज्जत करती हूं।'

'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर परेशान थीं राय लक्ष्मी!
आपको बता दें कि ये हॉट एक्ट्रेस पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को डेट कर चुकी है। कहते हैं कि बॉलीवुड ऐक्टर्स और भारतीय क्रिकेटरों के बीच हमेशा से काफी नज़दीकी रही है। जिनमें कुछ रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाए लेकिन कुछ रिलेशनशिप शादी तक पहुंच चुके हैं। हालांकि धोनी और लक्ष्मी का रिलेशनशिप भी अधर में ही खत्म हो गया था। खबरों के मुताबिक जब धोनी की बायोपिक 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' शुरू की गई थी तो राय लक्ष्मी काफी परेशान भी थीं। उन्हें लगा कि फिल्म में उनके और धोनी के रिलेशनशिप को भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

'मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे'
उस समय खबरें आईं थी कि राय लक्ष्मी ने कहा, 'मैं उस टीम की ब्रांड ऐंबैसडर थी जिसमें धोनी खेल रहे थे और एक साल से कुछ कम समय तक हम रिलेशनशिप में थे। हम न तो कभी एक-दूसरे के प्रति कमिटेड हुए और न कभी हमने आपस में शादी करने पर विचार किया इसलिए पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में बात करते हैं। जब हमें लगा कि हमारी रिलेशनशिप नहीं चल सकती तो हम अलग हो गए।'

2011 में खत्म हो गया था धोनी-लक्ष्मी का रिश्ता
2011 आईपीएल के दौरान धोनी और राय के बीच अफेयर था। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी।

राय लक्ष्मी बेहद आकर्षक और बोल्ड दिखाई दे रही हैं
बता दें हाल में ही जूली2 फिल्म का ट्रीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद से राय लक्ष्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल है। 'जूली 2' के टीजर में राय लक्ष्मी बेहद आकर्षक और बोल्ड दिखाई दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications
