मुंबई। इससे पहले कि आप हेडलाइन पढ़कर कुछ ऐसा-वैसा सोचें, हम आपको बता देते हैं कि गीता बासरा अपने होने वाले पति हरभजन सिंह को उनके जन्मदिन पर अपनी फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' को गिफ्ट करेंगी, जो कि 3 जुलाई को रिलीज हो रही है, इत्तफाक से उस दिन भज्जी का जन्मदिन है।
कहा जा रहा है कि भज्जी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे, गीता इस बात को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि गीता साल 2006 में इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'दिल दिया है' में नजर आई थी। जिसके बाद वह 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद' जैसी फिल्मो में नजर आ चुकी है लेकिन अभी भी गीता को एक धमाकेदार फिल्म की जरूरत है। इसलिए गीता को अपनी फिल्म 'सेकंड हैंड हसबैंड' से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. देखते हैं कि उनकी यह उम्मीद पूरी होती है या नहीं?
गीता की कसम.. भज्जी की तरह बनना चाहती है बासरा