For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जुनैद खान ने माना, विश्व कप से पहले टीम प्रबंधन ने उनके साथ किया गया था 'गलत बर्ताव'

नई दिल्ली:जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने विश्व कप की टीम से अचानक बाहर कर दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी मुंह पर टेप लगी फोटो शेयर की थी तो ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि पाक खेमे में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से गुटबाजी और अंदरूनी कलह जैसी समस्याओं का शिकार रहा है। जुनैद की उस फोटो ने भी कुछ ऐसे ही हालातों के बारे में इशारा किया था। अब कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो बता रहे हैं कि जुनैद ने उस समय केवल पाकिस्तानी चयनकर्ताओं पर ही निशाना नहीं साधा था बल्कि कुछ और भी लोग उनके निशाने पर थे।

जुनैद का पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से अचानक निष्कासन कर दिया गया था। जबकि इससे पहले वे विश्व कप जाने वाली टीम का हिस्सा थे। जुनैद के साथ ऑलराउंडर फहीम अशरफ और ओपनर आबिल अली को भी वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर जैसे नामों के सामने अपनी जगह खाली करनी पड़ी थी। इन दोनों के अलावा आसिफ अली को भी जगह दी गई थी।

जुनैद ने इस पूरे किस्से के बारे में बात करते हुए बताया है कि देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनको ड्रॉप कर दिया गया। इसके साथ ही वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भी काफी नाराज थे क्योंकि बोर्ड ने उनसे संपर्क तक करना उचित नहीं समझा।

जुनैद ने माना कि उनको सोशल मीडिया पर शायद वह फोटो पोस्ट नहीं करनी थी लेकिन वे पख्तून बैकग्राउंड के हैं और अगर कोई भी उनकी जगह होता तो समस्या को समझता।

जुनैद ने बताया जब उनके फैंस और फॉलोअर्स ने बताया कि इस तरह की फोटो से पाक का नाम बदनाम होता है तो उन्होंने वह फोटो डिलीट कर दी। जुनैद ने इस दौरान बातचीत करते हुए बताया- मैं अपनी पर्सनल इच्छाओं से ऊपर पाकिस्तान को रखता हूं।

जुनैद को यह भी उम्मीद है पाक क्रिकेट बोर्ड में मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान और नया प्रबंधन आने से उनके साथ न्याय होगा और पाकिस्तान की ओर से खेलने के उनको फिर से मौके दिए जाएंगे।

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 20:34 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+