For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया सबको हैरान, कैच लेकर मैदान पर मारने लगा 'गुलाटी'

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन कुछ ना कुछ अनोखा घटता हुआ देखने को मिलता है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित तो करते हैं लेकिन कई बार अपनी कलाबाजी के कारण भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। नाॅटिंघम में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का चाैथा मैच हुआ। 300 से ज्यादा स्कोर करने के बावजूद पाकिस्तान की टीम 3 विकेट से हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। इस मैच के दाैरान अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटाैरी तो वो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान रहे। जुनैद ने एक ऐसा कैच लपका कि उसके बाद वह मैदान पर गुलाटी मारने लग पड़े, जिसे देख सभी हैरान रह गए।

यह घटना तब देखने को मिली जब इंग्लैंड 40वें ओवर में खेल रहा था। क्रीज पर डेनली और बेन स्टोक्स थे, जिन्हें जीत के लिए 61 गेंदों पर 83 रनों की जरूरत थी। 4वां ओवर फेंकने आए जुनैद। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद डेनली को स्लो बाउंसर फेंकी। डेनली ने उसे बाउंड्री पार करना चाहा लेकिन बैट का किनारा लगने के कारण गेंद जुनैद के राइट साइड गिरने लगी। ऐसे में जुनैद ने भागते हुए हवा में छलांग लगाई और कैच कर डेनली को पवेलियन भेज दिया। जुनैद ने गेंद का पीछा तो कर लिया लेकिन वह कैच लपकने के बाद खुद को सभाल नहीं सके आैर नीचे गिते ही गुलाटी मारते हुए संभलने की कोशिश करने लगे। जुनैद के इस कैच पर डेनली को भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर हो क्या गया।

बता दें कि पाकिस्तान ने फिर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 7 विकेट खोकर 141 रनों का लक्ष्य रखा। बाबर आजम ने 115 रनों की पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसपर पानी फेर दिया। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की नाबाद 71 रनों की पारी की बदाैलत 3 गेंदें रहते मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली। जुनैद खान ने 10 ओवर में 85 रन लुटा दिए। वो सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 14:50 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+