For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गजब : महज 12 साल की है लड़की, जिसने डिजाइन की स्कॉटलैंड की जर्सी

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के क्वालीफायर राउंड में स्कॉटलैंड दमदार खेल दिखा रहा है। उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर सबको चौंका दिया। दूसरे मैच में पापुआ न्यू गिनी को 17 रन से हराया। साथ ही स्कॉटलैंड की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी को भी लोग खूब पसंद करते हैं। यह जर्सी बैंगनी रंग की है, जिसमें एक अद्वितीय डिजाइन है। लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि स्कॉटलैंड की इस आधिकारिक जर्सी को एक 12 साल की बच्ची ने बनाया है, जिसकी प्रशंसाई आईसीसी भी करता दिखा।

जर्सी को स्कॉटलैंड के हैडिंगटन की 12 वर्षीय मूल निवासी रेबेका डाउनी ने डिजाइन किया था, जिसे सोशल मीडिया और क्रिकेट पर खूब पसंद किया जाता है। स्कॉटलैंड ने ट्विटर पर रेबेका डाउनी की एक फोटो शेयर की। रेबेका डाउनी ने स्कॉटलैंड का मैच देखा और उनकी यह तस्वीर स्कॉटलैंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड की गई है। स्कॉटलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, "स्कॉटिश क्रिकेट टीम की जर्सी डिजाइन करने वाली 12 वर्षीय रेबेका डाउनी ने इसे पहनकर टीम का पहला मैच देखा और टीम का मनोबल बढ़ाया। हम आपको फिर से धन्यवाद देते हैं।'

यह भी पढ़ें- फिर सामने आया 'ओ भाई... मारो मुझे मारो' वाला शख्स, मैच को लेकर कही ये बात

बता दें कि स्कॉटलैंड के 200 स्कूलों में बच्चों को राष्ट्रीय टीम के लिए जर्सी डिजाइन करने के लिए कहा था। उनकी रचना को हजारों बच्चों ने प्रस्तुत किया। लेकिन रेबेका द्वारा बनाई गई डिजाइन को चुना गया था। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेबेका की प्रतिभा की सराहना की है और अन्य देशों से भी इसी तरह के अभियान शुरू करने का आह्वान किया है।

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को छह रनों से हराकर टूर्नामेंट का एक बड़ा मैच जीत लिया। दूसरे मैच में उन्होंने पापुआ को 17 रनों से हराया। उसके पास सुपर-12 में जगह बनाने का अच्छा मौका है। स्कॉटलैंड का अगला मैच ग्रुप की एक और सर्वश्रेष्ठ टीम ओमान से होगा। यह मैच 21 अक्तूबर को होगा।

Story first published: Tuesday, October 19, 2021, 23:54 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+