For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कोच के तौर पर बने रहना चाहते हैं जस्टिन लैंगर

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर पिछले कुछ समय से कई कारणों के चलते आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। बताया गया कि खिलाड़ी उनके काम से खुश नहीं है और इस पूर्व सलामी बल्लेबाज को अपने तौर-तरीकों में थोड़ी ढिलाई लानी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर कभी लैंगर और खिलाड़ियों के विवाद को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है लेकिन माना जाता है कि कंगारू खिलाड़ी अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा सख्ताई नहीं करवाना चाहते।

इसके अलावा भारत के अनुभवहीन खिलाड़ियों की टीम ने जिस तरीके से आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर मात दी थी उसने भी लैंगर की प्रतिष्ठा पर बट्टा लगा दिया। हालांकि जस्टिन लैंगर कहीं नहीं जा रहे हैं और वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हेड कोच के पद पर बरकरार रहना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही है। वेस्टइंडीज की धरती पर होने जा रही इस सीरीज में पांच मुकाबले टी20 के होंगे और तीन मुकाबले ODI होंगे।

लैंगर ने सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व बात करते हुए बताया, "मैंने ऐसी कई चीजें पढ़ी हैं जो थोड़ी सी कन्फ्यूजिंग थी। अगर मैं सच बताऊं तो कुछ चीजों को पढ़कर मुझे हर्ट भी हुआ है। (लेकिन) पिछले 3 साल में मैंने जो टीम के लिए काम किया है उसके बदले बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। अगर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और सीईओ व हाई परफार्मैंस मैनेजर को विश्वास है कि मैं टीम को आगे बढ़ाने के लिए सही बंदा हूं तो मैं निश्चित तौर पर आगे बढ़ूंगा और मुझे अपने काम से बहुत प्यार है।"

लैंगर ने भारत के खिलाफ सीरीज हारने पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनको बिल्कुल पसंद नहीं आया जिस तरीके से भारत के खिलाफ उनकी टीम हारी और ऐसे हारना कोई भी पसंद नहीं करता।

वह आगे कहते हैं, "मैं पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के प्रति समर्पित हूं, अपने काम को प्यार करता हूं। मैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्यार करता हूं, यहां की क्रिकेट टीम से भी मुझे मोहब्बत है।"

वैसे लैंगर मानते हैं कि ना तो ऑस्ट्रेलिया अभी एक महान टीम है और ना ही वे खुद एक महान कोच हैं पर वे दोनों महानता के लक्ष्य को पाना चाहते हैं। लैंगर ने कहा कि उनकी टीम और वे इसके लिए मेहनत कर रहे हैं।

Story first published: Friday, July 9, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+