VIDEO: रोनाल्डो ने बेटे के साथ दौड़ाई 19 करोड़ की बुगाती, फीचर जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली। स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है। रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगा कारों का कलेक्शन है। फुटबॉल के मैदान में अपने खेल से करोड़ों दिलों को जीतने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऑफ फील्ड भी अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सुपरकारों का शौक है।

ये रही रोनाल्डो की नई बुगाती की कीमत

ये रही रोनाल्डो की नई बुगाती की कीमत

रोनाल्डो ने अपने कारों के कलेक्शन में दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में शुमार बुगाती शिरॉन को भी जोड़ लिया है। रोनाल्डो ने 30 लाख डॉलर (19 करोड़ रुपये) की बुगाती शिरॉन कार खरीदी है।

बेटे के साथ दौड़ाई बुगाती

रोनाल्डो ने अपनी नई कार का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने बेटे के साथ कार ड्राइव कर रहे हैं। खूबसूरत कार में आगे की सीट पर बैठे अपने बेटे के साथ रोनाल्डो ड्राइव करते नजर आ रहे हैं।

एक और बुगाती के मालिक हैं रोनाल्डो

एक और बुगाती के मालिक हैं रोनाल्डो

आपको बता दें कि रोनाल्डो के पास पहले से ही 28 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) की एक और बुगाती है।

42 सेकेंड में हवा से करती है बात

42 सेकेंड में हवा से करती है बात

बुगाती शिरॉन महज 42 सेकेंड में ही 261 मील प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है। ये रोनाल्डो के पास सबसे ज्यादा स्पीड वाली इकलौती कार है।

एक से बढ़कर एक कार है रोनाल्डो के पास

एक से बढ़कर एक कार है रोनाल्डो के पास

रोनाल्डो के पास लैम्बॉर्गिनी, रॉल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन DB9 और पोर्शे कायेने टर्बो जैसी बेहतरीन कारों का कलेक्शन है।

हाल ही में खेला है 150वां यूरोपीयन मैच

हाल ही में खेला है 150वां यूरोपीयन मैच

स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 150वें यूरोपीय मैच में किए गए दो गोल से रियाल मैड्रिड ने बोरशिया डार्टमंड पर 3-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रियाल मैड्रिड चैंपियंस लीग ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया।

Story first published: Friday, September 29, 2017, 16:59 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+