For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आस्ट्रेलियाई कोच का बयान- हम जीतने के लिए आए हैं, हेलमेट पर गेंदें मारने के लिए नहीं

नई दिल्ली। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही एशेज सीरीज में बाउंसर विवाद गर्माया हुआ है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए खेला गया इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच डेब्यू तो रहा लेकिन उन्होंने इसे बाउंसर की बदाैलत उस समय यादगार बना लिया जब उन्होंने 148.7 किमी. की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए स्टीव स्मिथ को घायल कर दिया। स्मिथ अब गर्दन में चोट खाने के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हैं। आस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में अटकलें हैं कि सीरीज बराबरी पर लाने के इंग्लैंड खेमा फिर खतरनाक बाउंसर का इस्तेमाल करेगा तो वहीं कंगारू गेंदबाज भी बदला लेने के लिए बेताब रहेंगे। लेकिन आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि तीसरा मैच बिना बदले की भावना से होगा। उन्होंने कहा कि हम जीतने के लिए आए हैं, हेलमेट पर गेंदें मारने के लिए नहीं।

आर्चर ने अपनी बाउंसर से स्मिथ को परेशान कर दो बार चोटिल किया था और दूसरी बार स्मिथ को मैदान छोड़ कर ही जाना पड़ा था। इसके बाद आर्चर ने दूसरी पारी में स्मिथ जगह खेलने आए मार्नस लेबुचाने को भी खासा परेशान किया था। स्टीव स्मिथ इस मैच के बाद अब तीसरे टेस्ट से भी कन्कशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। लैंगर ने कहा की इस घटना से उनकी टीम की रणनीति में कोई बदलाव नहीं आएगा।

उन्होंने कहा, "हम कम से कम इस भावनात्मक लड़ाई में फंसने वाले नहीं हैं कि सबसे तेज गेंदबाजी कौन कर पाता है, हम यहां टेस्ट मैच जीतने आए हैं। यह देखने नहीं कि हम कितने हेलमेट्स पर गेंद मार सकते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि बाउंसर तेज गेंदाबाज का प्रमुख हथियार होता है, लेकिन यह हमारे बल्लेबाजों की मदद करेगा तो हम उसका उपयोग करेंगे, नहीं तो हम अपनी योजना पर ही टिके रहेंगे। इंग्लैंड टीम वैसी ही रहेगी, मुझे यकीन है कि उनके पास हमारे बल्लेबाजों को आउट करने की योजना होगी न कि उन्हें चोटिल कर मैदान से बाहर करने की।

लैंगर ने यह भी कहा कि उनके बल्लेबाज अगले मैच में आर्चर की तेज बाउंसर खेलने के लिए और ज्यादा तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने कहा "आर्चर निश्चित रूप से खेल के लिए एक अलग आयाम लाता है और हमने देखा कि उसने त्वरित गेंदबाजी की और उसकी इकॉनमी भी अविश्वसनीय थी। इसलिए हम जानते हैं कि हम किसके खिलाफ हैं और हम वास्तव में इसके लिए तैयार होने जा रहे हैं। हमें होना होगा, अन्यथा हम श्रृंखला नहीं जीतेंगे।"

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 18:35 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+