रजनीकांत की कबाली का जादू अश्विन व रैना पर भी चढ़ा
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कबाली का खुमार भारतीय खिलाड़ियों पर छाने लगा है। स्टार गेंदबाज आर अश्विन और सुरेश रैना ने फिल्म की जबरदस्त तारीफ की है। रैना कबाली फिल्म देखने पहले दिन पहले शो को देखने पहुंच गये।
कबाली का टिकट नहीं मिला तो लोगों ने फाड़े पोस्टर-बैनर
दोनों ही खिलाड़ियों ने ट्विटर पर कबाली फिल्म को लेकर ट्वीट किया। एक तरफ रैना ने कहा कि जबरदस्त फिल्म हैं पहले दिन का पहला शो देखना रोमांचक अनुभव रहा है। वहीं अश्विन ने एक फोटो साझा करके कोच अनिल कुंबले पर चुटकी ली है।
अश्विन ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें चेन्नई को रजनीकांत का बड़ा फैन दिखाया गया है। इशमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, मुरली विजय, केएल राहुल और अश्विन को दिखाया गाय है जिसमे वह पूजा कर रहे हैं।
Can't help but rofl!!@anilkumble1074 @imVkohli pic.twitter.com/O2crQ2WQNd
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) July 19, 2016
रैना ने इंस्टाग्राम पर रजनीकांत की फिल्म कबाली का पोस्टर साझा किया है, और उन्होंने लिखा कि पहले दिन का पहला शो टाइम। गौरतलब है कि रैना वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है जबकि अश्विन पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
Amazing Movie First Day First Show ! Let the festival begin #thalaivar #kabali #nerrupuda… https://t.co/ATdcPrTb4U
— Suresh Raina (@ImRaina) July 21, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
