पोर्ट एलीजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगीसो रबाडा को आईसीसी ने लेवल 2 का दोषी पाया है। जिसके चलते उन पर दो मैच का बैन लगना तय है। जी हां, दरअसल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ दुर्व्यवहार करने के चलते आईसीसी ने उन पर पूरी टेस्ट सीरीज खेलने पर बैन लगा सकती है। आईसीसीसी ने उन्हें लेवल 2 का दोषी पाया।
आपको बता दें कि इस विवाद से पहले रबाडा के खाते में पांच डिमेरिट प्वाइंट थे अब इसमें तीन और जुड़ गए हैं। जिसके चलते उन्हें दो टेस्ट मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। कुल मिलाकर रबाडा 4 टेस्ट मैचों की इस सीरीज से बाहर हो जाएंगे। हालांकि मैच रेफरी रबाडा के मालले में पूरी सुनवाई आज का मैच खत्म होने के बाद करेंगे।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले डि कॉक और वार्नर के बीच पत्नी को कथित तौर पर गाली देने के चलते विवाद सुर्खियों में रहा और अब अफ्रीकी स्टार गेंदबाज कगीसो रबाडा और स्मिथ का विवाद सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलीजाबेथ में खेला जा रहा है।
खेल के पहले दिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही थी तब रबाडा अपनी गेंद से आग उगल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 96 रन देकर 5 विकेट झटके। लेकिन कंगारू कप्तान को आउट करते ही रबाडा अपना आपा खो बैठे।
दरअसल दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 243 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को काबू करने में रबाडा का बड़ा योगदान रहा। इन दिनों प्रोटीज स्टार रबाडा मैदान पर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। इस क्रम में रबाडा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद मैदान पर अपनी प्रतिक्रिया देने के क्रम में उनसे टकरा गये। बता दें कि मैदान में खिलाड़ियों से फिजिकल कॉन्टैक्ट पर पूर्ण मनाही है।
बता दें कि जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161 पहुंचा तो रबाडा ने स्मिथ को LBW आउट करवा दिया। इस विकेट को लेने के बाद रबाडा ने काफी आक्रामक प्रतिक्रिया दी। रबाडा Yes...Yes करते हुए अपने साथी खिलाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे। उनके रास्ते में ही स्टीव स्मिथ खड़े थे। इसी दौरान रबाडा का कंधा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के संपर्क में आ गया।
Will Proteas star Kagiso Rabada find himself in trouble for this incident on day one? #SAvAUS pic.twitter.com/fqvFIx8ogZ
— cricket.com.au (@CricketAus) March 9, 2018