नई दिल्ली। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अवार्ड सेरेमनी में कैगिसो रबाडा ने छह अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। छह अवार्ड जीतने वाले वह पहले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले हाशिम अमला, एबी डिविलियर्स ने एक साथ पांच अवार्ड जीता था लेकिन रबाड़ा ने छह अवार्ड जीतकर उन्हें पीछे कर दिया है। महज 21 साल के रबाडा ने तीन अहम खिताब अपने नाम किये।
आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल हो मुथैया मुरलीधरन ने रचा इतिहास
रबाडा को प्लेयर ऑफ द इयर, क्रिकेटर ऑफ द इयर व फैंस प्लेयर का खिताब दिया गया। जानकारी के अनुसार 60 हजार फैंस ने उन्हें इस खिातब के लिए वोट किया था। रबाड़ा ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर व वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर का भी खिताब अपने नाम किया। रबाड़ा ने पिछले वर्ष ही नवंबर माह में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट क्रिकेट में पर्दारपण किया था।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 24.70 के औसत से 6 मैच में 24 विकेट अपने नाम किये। जबकि वनडे में उन्होंने 21.45 के औसत से 37 विकेट हासिल किये हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट पांस से कम रहा है। वहीं रबाड़ा के अलावा इमरान ताहिर ने टी-20 क्रिकेटर ऑफ द इयर का खिताब जीता है। उन्होंने 11 मैचों में 18 विकेट हासिल किये हैं और सिर्फ 7 रन प्रति ओवर खर्च किये हैं।
कोहली को दोहरे शतक के लिए किसी खास से मिला स्पेशल तोहफा