For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: रोहित शर्मा ने रबाडा से ऐसे लिया शिखर धवन की 'बेइज्जती' का बदला

पोर्ट एलिजाबेथ। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को पांचवां मैच जीतकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहली बार देश से बाहर इस अफ्रीकी देश के खिलाफ किसी भी प्रारूप में पहली बार कोई सीरीज जीती है। भारतीय टीम ने सबसे पहले 1992 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और तब से उसने कभी किसी भी प्रारूप में वहां अब तक कोई श्रृंखला नहीं जीती थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 23 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, वह तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर बड़े शॉट्स लगाने के चक्कर में आउट हो गए। आउट होने के बाद जब शिखर धवन पवेलियन की तरफ जा रहे थे तो रबाडा ने उन्हें भद्दा इशारा किया। दरअसल इससे पहले रबाडा के शुरुआती ओवर में धवन ने उनकी काफी धुनाई की थी।

जिसके बाद धवन का विकेट मिलने के बाद रबाडा बेहद उत्साहित नजर आए और जब धवन आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने हाथ के इशारे से धवन को पवेलियन जाने के लिए कहा।
देखें वीडियो-

हालांकि धवन का कहर शांत हुआ तो वहीं रोहित शर्मा ने रबाडा की जमकर धुनाई कर डाली। रोहित ने रबाडा की 145 kph की रफ्तार वाली गेंद को स्टेप आउट करते हुए स्टेडियम के पार पहुंचा दिया। यह तकरीबन 75 मीटर लंबा छक्का था। जो रबाडा धवन के जाने पर बेहूदे इशारे कर रहे थे उन्हीं रबाडा को रोहित के सामने डर लग रहा था।
देखें वीडियो-

Story first published: Wednesday, February 14, 2018, 14:20 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+