For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं 5 विकेट लेने वाले रबाडा, स्मिथ के साथ किया दुर्व्यवहार

पोर्ट एलीजाबेथ। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले डि कॉक और वार्नर के बीच पत्नी को कथित तौर पर गाली देने के चलते विवाद सुर्खियों में रहा और अब अफ्रीकी स्टार गेंदबाज कगीसो रबाडा और स्मिथ का विवाद सुर्खियों में है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पोर्ट एलीजाबेथ में खेला जा रहा है।

खेल के पहले दिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही थी तब रबाडा अपनी गेंद से आग उगल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 96 रन देकर 5 विकेट झटके। लेकिन कंगारू कप्तान को आउट करते ही रबाडा अपना आपा खो बैठे और ऐसी हरकत कर दी है जिससे उन पर इस सीरीज में बैन लग सकता है।

दरअसल दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अपने सभी विकेट गंवाकर सिर्फ 243 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई टीम को काबू करने में रबाडा का बड़ा योगदान रहा। इन दिनों प्रोटीज स्टार रबाडा मैदान पर काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। इस क्रम में रबाडा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के बाद मैदान पर अपनी प्रतिक्रिया देने के क्रम में उनसे टकरा गये। बता दें कि मैदान में खिलाड़ियों से फिजिकल कॉन्टैक्ट पर पूर्ण मनाही है। रिपोर्ट के मुताबिक अब आईसीसी रबाडा पर कार्रवाई कर सकती है। बता दें कि जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 161 पहुंचा तो रबाडा ने स्मिथ को LBW आउट करवा दिया।

इस विकेट को लेने के बाद रबाडा ने काफी आक्रामक प्रतिक्रिया दी। रबाडा Yes...Yes करते हुए अपने साथी खिलाड़ियों की ओर बढ़ रहे थे। उनके रास्ते में ही स्टीव स्मिथ खड़े थे। इसी दौरान रबाडा का कंधा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के संपर्क में आ गया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रबाडा की ऐसी प्रतिक्रिया खेल भावना के विपरित है। मैच रेफरी जैफ क्रू इस मामले पर आज फैसला ले सकते हैं।

आपको बता दें कि रबाडा के खाते में इस वक्त पांच डिमेरिट प्वाइंट हैं, अगर इसमें तीन और जुड़ जाएं तो उन्हें दो टेस्ट मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। अगर ICC ऐसा फैसला लेती है तो रबाडा 4 टेस्ट मैचों की इस सीरीज से ही बाहर हो सकते हैं।

Story first published: Saturday, March 10, 2018, 8:55 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+