For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के नाम कैगिसो रबाडा ने दिया बड़ा संदेश

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भारत दौर पर टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेने के लिए आ चुके हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर से होगा जो धर्मशाला में खेला जाएगा। रबाडा की गिनती दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों में होती है। इसी बीच विश्व कप के बाद से जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर ने भी बड़ा नाम कमाया है। रबाडा ने अपने इन प्रतिद्वंदियों के बारे में बात की है।

बुमराह और आर्चर को रबाडा का संदेश-

बुमराह और आर्चर को रबाडा का संदेश-

रबाडा ने बुमराह और आर्चर की सफलता को सराहा है लेकिन साथ ही यह भी याद दिलाया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं। रबाडा ने इनके बारे में बात करते हुए कहा, 'वे अच्छे गेंदबाज हैं। हालांकि मीडिया कुछ खिलाड़ियों को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है लेकिन चलिए यह भी ठीक है। मैं जानता हूं मैं बहुत अच्छा खेल रहा हूं। आर्चर जबरदस्त नैचुरल टैलेंड हैं। बुमराह भी कमाल कर रहे हैं और ये सब आपको आपका गेम ऊपर उठाने के लिए मजबूर करते हैं। आप हमेशा टॉप पर नहीं बने रह सकते हैं, ये एक ऐसी बात है जो आपसे कह सकता हूं।'

'हर कोई दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है'

'हर कोई दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है'

रबाडा ने आगे कहा- करियर को बनाए रखना कभी भी आसान नहीं होता है। मैंने सीखा है कि काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं, हर कोई बनना चाहता है। हम कुदरती तौर पर ऐसे ही प्रतियोगिता करना चाहते हैं, मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। मैं अच्छा और आरामदायक महसूस कर रहा हूं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम को 2 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में बुमराह से सामना होने की उम्मीद है जबकि साल के अंत में उनको इंग्लैंड का दौरा करना है जहां पर उनका मुकाबला आर्चर से होगा।

दिनेश कार्तिक ने मांगी BCCI से बिना शर्त माफी, जानिए क्या कहा

विश्व कप में खराब प्रदर्शन पर क्या बोले रबाडा-

विश्व कप में खराब प्रदर्शन पर क्या बोले रबाडा-

प्रोटियाज टीम इस बार डेल स्टेन और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के बगैर खेलने उतर रही है। इससे पहले इस टीम का विश्व कप भी काफी खराब गया था और यह पहले ही दौर में बाहर हो गई थी। इसके बारे में बात करते हुए रबाडा कहते हैं, 'मैं निराश हूं लेकिन मैं विश्व कप को लेकर गुस्सा नहीं हूं। गुस्से के साथ मैं क्या कर सकता हूं? जब आपके सामने ऐसे हालात आते हैं तब आप टिके रहना चाहते हैं, आप बहुत ज्यादा चीजों को बदलना नहीं चाहते। आपको देखना होता है कि आप कहां पर गलत थे और कहां पर आपको अतिरिक्त प्रयास करने हैं।'

Story first published: Sunday, September 8, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+