कागिसो रबाडा ने झटके 9 में से 6 अवॉर्ड, डिविलियर्स ने भी मारी बाजी
जोहानेसबर्ग। दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के सालाना अवॉर्ड समारोह में पुरुषों को मिलने वाले 9 में से 6 अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। इसमें सीएसए ( क्रिकेट साउथ अफ्रीका) क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ- साथ साल का बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर और वनडे क्रिकेटर का अवॉर्ड भी शामिल है। वहीं, हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एबी डिविलियर्स को साल का बेस्ट टी-20 क्रिकेटर चुना गया है।
रबाडा को यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। इस दौरान राबाडा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना तो किया लेकिन वह लगातार मैच विनर साबित हुए। रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा क्योंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित श्रृंखला में वह मैन आफ द सीरिज रहे थे। रबाडा दक्षिण अफ्रीका के युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। हालांकि रबाजा वर्कलोड की वजह से इस बार आईपीएल में नहीं खेल पाए थे लेकिन उन्होंने आईपीएल में अपना पदार्पण मैच सीजन 2016 में खेला था। उस सीजन में रबाडा 6 मैच ही खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 विकेट लिए थे।
ये अवॉर्ड रहे रबाडा के नाम-
- क्रिकेटर ऑफ द ईयर
- टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
- ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर
- दक्षिण अफ्रीका प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर
- फैंस प्लेयर ऑफ द ईयर
- डीलिवरी ऑफ द ईयर (बेस्ट गेंद)
One name dominated the CSA annual awards again https://t.co/djr1K4O3Ko pic.twitter.com/RY5rrV2LVs
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 3, 2018
वहीं रबाडा के अलावा एबी डिविलियर्स को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर और डेविड मिलर को ऑलवेज ओरिजिनल अवार्ड व एडेन मार्कराम को इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
