Asia Cup 2018: क्रिस गेल-डिविलियर्स को पीछे छोड़ 'हिटमैन' शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया शानदार रिकॉर्ड
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का रोमांच जारी है, वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बार टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। विराट की गैकमौजूदगी में रोहित ने न सिर्फ शानदार कप्तानी का जलवा बिखेरा है बल्कि टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी भी निखर के सामने आई है। वहीं, हिटमैन शर्मा के बल्ले का तो कोई जवाब ही नहीं है। हर मुकाबले में अपने शानदार प्रदर्शन से वो अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं उनके छक्कों ने तो कमाल करके दिखाया है। बता दें कि अब तक खेले गए तीन मुकाबलो में रोहित के बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। वहीं उनके नाम एक शानदार रिकॉर्ड भी बन गया है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: हार के बाद जब रोने लगे आफताब तो शोएब मलिक ने कुछ इस तरह बढ़ाया हौसला, देखें VIDEO

रोहित ने बनाया शानदार रिकॉर्डः
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने जहां 23 रन बनाए, तो वहीं पाकिस्तान (52) और बांग्लादेश (नाबाद 83) के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली। लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले रोहित पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा वनडे सिक्स लगा चुके हैं। गौरतलब हो कि वनडे क्रिकेट में खेली गई पिछले 10 साल की 153 पारियों में रोहित 175 छक्के लगा चुके हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल जैसे धुरंदरों को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा रोहित के इंटरनेशनल सिक्स उनके मैचों से ज्यादा हो गए हैं। रोहित शर्मा अबतक 295 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 में कुल मिलाकर 297 छक्के लगा दिए हैं।

कप्तानी में भी बिखेर रहे हैं जलवाः
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित एक अलग ही अंदाज में नजर आए, उन्होंने इस मुकाबले में कई शानदार छक्के जडे़। वहीं अपने करियर का 36वां अर्धशतक भी उन्होंने छक्का जड़कर ही पूरा किया। बता दें कि कप्तानी में अगर रोहित की बल्लेबाजी देखें तो उसका एक अलग ही जलवा देखने को मिलता है। उन्होंने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक भी जड़ा था। ऐसे में अब उनकी नजर भारत को एशिया का चैंपियन बनाने पर होगी।

एक बार फिर पाकिस्तान से मुकाबलाः
बता दें कि इस टूर्नामेंट में अगर किसी मुकाबले का सबसे बेसब्री से इंतजार होता है तो वो है भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का। इस टूर्नामेंट में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में पाक को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, वहीं एक बार फिर ये दोनों टीमें 23 सितंबर को सुपरफोर के मुकाबले में भिड़ेंगी। बता दें कि भारत ने अपने पहले सुपरफोर के मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया है।
ये भी पढ़ें-Asia Cup 2018: भारत का राष्ट्रगान गुनगुनाकर पाकिस्तान के फैन ने जीता सभी का दिल, देखें VIDEO
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
