Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स पर दर्ज की रोमांचक जीत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 43वें मैच में यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को 34-30 राैंदकर से रोमांचक जीत दर्ज की। यू मुंबा की टीम ने सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में चौथी जीत हासिल की है और अंक तालिका में 23 अंकों के साथ चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं पटना पाइरेट्स की 8 मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम अंक तालिका में 16 अंकों के साथ दसवें नंबर पर काबिज है।

इस मैच में यू मुंबा की टीम ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और 13 अंकों की बढ़त हासिल करते हुए स्कोर को 22-9 तक पहुंचा दिया था। एमएस अतुल ने पहले 20 मिनट में रेडिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 5 अंक हासिल किए। उनके अलावा संदीप नरवाल ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में 5 अंक लिए। रोहित बलियान और फ़ज़ल अत्राचली ने भी तीन-तीन अंक हासिल किये। पटना पाइरेट्स की तरफ से पहले हाफ में परदीप नरवाल और हादी ओश्तोरक ने दो-दो अंक हासिल किए। पटना पाइरेट्स की टीम 16वें मिनट में ऑल आउट भी हुई और यू मुंबा ने मैच में काफी जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली थी।

दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया और स्कोर के अंतर को कम किया। मैच के आखिरी मिनट में पटना ने अंतर को एक कर दिया था और स्कोर मुंबा के पक्ष में 31-30 से था। परदीप नरवाल और मोहम्मद इस्माइल ने 6-6 अंक लेकर पटना की जीत की उम्मीद को कायम रखा, लेकिन आखिरी मिनट में रोहित बलियान ने बेहतरीन सुपर रेड करके यू मुम्बा को जीत दिला दी। इस मैच में यू मुंबा की ओर से रोहित बालियान ने शानदार प्रदर्शन किया और 14 रेड में 9 अंक हासिल किया। इसके अलावा अतुल एमएस ने 8 और संदीप नरवाल ने 6 अंक अर्जित कर अपनी टीम को जीत दिलाई। यू मुंबा की ओर से कप्तान प्रदीप नरवाल ने 6 अंक, मोहम्मद इस्माइल ने 6, जैंग कुन ली ने तीन और हाडी ओशटोर्क ने तीन अंक हासिल किया।

पटना पाइरेट्स:
रेडर:
आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह, प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

यू मंबा की टीम :
रेडर :
अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

Story first published: Friday, August 16, 2019, 22:35 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+