Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत VS इंग्लैंड दूसरा टेस्‍ट, पहला दिन: चेतेश्‍वर पुजारा और विराट कोहली के शतक से भारत 317/4

विशाखापट्टनम। आज राजाशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। मैच के पहले दिन टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और पारी के दूसरे ओवर में ही केएल राहुल के रूप में पहला विकेट गिर गया l

वह खाता भी नहीं खोल सके तो वहीं 5वें ओवर में टीम को दूसरा झटका मुरली विजय के रूप में लगा। इसके बाद विराट कोहली के साथ लंबी साझेदारी करने वाले चेतेश्‍वर पुजारा भी 119 के व्‍यक्तिगत स्‍कोर पर एंडरसन का शिकार बने। 90 ओवर के बाद स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 317 रन है।

अभी क्रीज पर कप्‍तान विराट कोहली और आर अश्विन बने हुए हैं। अश्विन 1 रन और विराट कोहली 151 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन भारत बड़े स्‍कोर तक पहुंचने के बाद इंग्‍लैण्‍ड को बैटिंग के लिए इनवाइट कर सकता है।

लोकेश राहुल ने किया निराश

इससे पहले कप्तान कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। गौतम गंभीर की जगह टीम में शामिल किए गए लोकेश राहुल बिना खाता खोले ब्रॉड की बॉल पर थर्ड स्लिप पर खड़े बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। पहले मैच में हार टालने के संघर्ष से सबक लेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि टीम इंडिया की पूरी कोशिश जहां इस मैच के जीतने पर होगी वहीं दूसरी ओर मेहमान टीम भी इस मैच पर कब्जा करने की पुरजोर कोशिश करेगी।

ये हैं प्‍लेइंग इलेवन टीमें :

भारत :- मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली(कप्‍तान), अजिंक्‍य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमन साहा(विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, जे यादव, मोहम्‍मद शमी, उमेश यादव

इंग्लैंड : एलिएस्‍टर कुल(कप्‍तान), एच हमीद, जोए रूट, बीएम डकेट, एमएम अली, बीए स्‍टोक्‍स, जेएम बेरस्‍टो(विकेटकीपर), जेएस अंसारी, एयू राशिद, एससीजे ब्रॉड, जेम्‍स एंडरसन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+