For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैं भारत का सबसे तेज गेंदबाज बनना चाहता हूं, कर रहा हूं कड़ी मेहनत : नागरकोटी

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में छाप छोड़ने के लिए हर खिलाड़ी को कुछ ऐसा करना पड़ता है जिसे देख सभी हैरान रह जाएं। कोई तेज बैटिंग के जरिए नाम कमाता है तो घातक गेंदबाजी के दम पर। बल्लेबाजों की तरह गेंदबाज भी यही उम्मीद लगाए रहता है कि वो अपना शत-प्रतिशत दे। भारत में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी तेज रफ्तार के दम पर गिल्लियां बिखेरते हुए सुर्खियां बटोरीं। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 के स्टार गेंदबाज कमलेश नागरकोटी भी कुछ ऐसा करके सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वो एक दिन भारत के सबसे तेज गेंदबाज बनेंगे।

बनना चाहते हैं भारत का सबसे तेज गेंदबाज

बनना चाहते हैं भारत का सबसे तेज गेंदबाज

नागरकोटी को उम्मीद है कि वो भी एक दिन शोएब अख्तर और शॉन टैट की तरह तेज बॉलिंग करेंगे। नागरकोटी इस बार आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। नागरकोटी ने केकेआर की वेबसाइट पर बात करते हुए कहा, ''मैं भारत का सबसे तेज गेंदबाज बनना चाहता हूं। हालांकि मुझे पता है कि ये आसान नहीं है लेकिन अगर आप लगातार इस पर काम कर रहे हैं और ये आपका सपना है तो फिर आपको उसी हिसाब से मेहनत भी करनी होगी। आपको अपने रुटीन पर काम करना होगा। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और भारत का सबसे तेज गेंदबाज बनना चाहता हूं।''

द्रविड़ ने बढ़ाया था हौसला

द्रविड़ ने बढ़ाया था हौसला

नागरकोटी पहले भी 2 सीजन में शामिल हुए थे लेकिन चोट के कारण डेब्यू नहीं कर पाए, लेकिन इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है। ऐसे मौके पर उनके अंडर-19 के कोच राहुल द्रविड़ ने उनका हाैसला बढ़ाया। द्रविड़ से मिले हाैसले को लेकर नागरकोटी ने कहा, ''द्रविड़ सर ने मेरे पास आकर कहा कि मुझे पता है कि तुम्हें इस वक्त कैसा लग रहा है लेकिन चीजों को पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए। पैट कमिंस ने 3-4 साल तक नहीं खेला था लेकिन अब वो दुनिया का नंबर एक गेंदबाज है। इसलिए हमेशा सकारात्मक रहो और ये सोचो कि आप अपनी जिंदगी में क्या कर सकते हैं। गलतियों से सीख लेकर वापसी करनी चाहिए।''

कमिंस से लेंगे टिप्स

कमिंस से लेंगे टिप्स

इसके अलावा नागरकोटी ने यह भी कहा कि वह कमिंस से टिप्स लेंगे। नागरकोटी ने कहा, ''अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं कमिंस से निश्चित तौर पर टिप्स लूंगा. बल्लेबाज के तौर पर मैं अपने मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम को नेट्स पर गेंदबाजी करना चाहूंगा। मैंने बड़ा होते हुए उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा है। उनकी बल्लेबाजी शैली आक्रामक और अलग है। मैं उनसे सलामी बल्लेबाजों की मानसिकता के बारे काफी कुछ सीख सकता हूं। वो खुद सलामी बल्लेबाज रहे हैं, इसलिए वो मेरा मार्गदर्शन कर सकते हैं। गेंदबाज के लिए जरूरी है कि वह बल्लेबाज की मानसिकता पढ़ सकें।''

Story first published: Friday, September 4, 2020, 18:52 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+