सेमीफाइनल के दौरान विराट के सामने नहीं आयेंगी अनुष्का?
सिडनी। जो लोग कल बहुत ज्यादा खुश हो रहे थे यह सुनकर कि सेक्सी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने लव विराट कोहली की हौसला अफजाई के लिए सिडनी पहुंच चुकी हैं उन्हें शायद अब यह सुनकर धक्का लगे कि अनुष्का सेमीफाइनल के दौरान स्पेशल वीवीआईपी गेस्ट सीट में बैठी नजर नहीं आयेंगी।
ऐसी खबर है कि अनुष्का शर्मा ने यह तय किया है कि वो कल के मैच में विराट कोहली के सामने नहीं आयेंगी क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके सामने आने से विराट के दिमाग में क्रिकेट के अलावा भी बहुत सारी चीजें चलने लगेंगी जो कि टीम इंडिया और क्रिकेट के लिए कल सही नहीं होंगी।
कल का मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है क्योंकि उसकी एक गलती उसे विश्वकप से बाहर कर सकती है, विराट कोहली पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं क्योंकि सबको उम्मीद है कि विराट का बल्ला कंगारूओं को कल चारों खाने चित्त कर देगा, ऐसे में अपने प्यार पर कोई आंच ना आये इसलिए अनुष्का ने यह फैसला लिया है कि वो भी मैच को लाइव मैदान से नहीं बल्कि टीवी पर देखेंगी।
आखिर कंगारूओं को क्यों भा रहे हैं भारतीय शेर.. दाल में कुछ काला है?
क्योंकि इंग्लैंड के दौरे के दौरान विराट की नाकामयाबी का ठिकरा अनुष्का शर्मा के सिर फोड़ा गया था इसलिए हो सकता है अनुष्का ने यह कड़ा फैसला यही सबकर सोच कर किया हो। वैसे भी प्यार को किसी दिखावे की जरूरत नहीं और विराट के लिए अनुष्का का साथ ही काफी है लेकिन यह साथ वीआईपी सीट पर ताली बजाकर मिले या फिर टीवी के सामने बैठकर इससे क्या फर्क पड़ता है।
अगर वाकई में अनुष्का ने यह फैसला किया है तो हमें उनकी तारीफ करनी चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि उनका यह फैसला टीम इंडिया और विराट कोहली के लिए वरदान साबित हो और कल वाकई में विराट का बल्ला कंगारूओं को धूल चटा दे।
तो इस साल के अंत में इश्कजादे विराट-अनुष्का बन जायेंगे मियां-बीवी!
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
