For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कामरान ने चुनी पाकिस्तान की 'ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन' टीम, अपने भाई को किया शामिल

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने वनडे की 'ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन' टीम चुनी है। मजेदार बात यह है कि प्लेइंग इलेवन में उन्होंने ना सिर्फ अपने भाई को जगह दी है बल्कि खुद का नाम भी शामिल किया है। उन्होंने खुद को बताैर विकेटकीपर टीम में शामिल किया है। वहीं अपने भाई उमर अकमल को चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए चुना है।

अकमल ने उन्हीं खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है जिन्हें उन्होंने खेलते देखा है। अकमल ने ओपनिंग की जिम्मेदारी सईद अनवर और युवा बल्लेबाज बाबर आज़म को सौंपी है। नंबर-3 के लिए पाकिस्तान टीम में प्रोफेसर के नाम से मशहूर मोहम्मद हफीज को चुना है। नंबर चार के लिए उन्होंने अपने भाई उमर अकमल को चुना है। उमर को उन्होंने टी20 का बेस्ट प्येयर मानते हुए अपनी टीम में रखा है। नंबर पांच और छह पर उन्होंने शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी को रखा है।

सातवें स्थान पर उन्होंने ऑल राउंडर अब्दुर रज्जाक को चुना है। जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने वसीम अकरम और शोएब अख्तर को टीम में शामिल किया है। अकमल ने अपनी टीम में एक ही स्पिनर को सकलैन मुश्ताक को जगह दी है। आपको बता दें, अकमल ने अपनी टीम की कमान किसी के हाथ में नहीं सौंपी है यानि उनकी टीम की कप्तानी उन्होंने किसी के हाथ में नहीं दी है।

बता दें कि 37 साल के कामरान ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं। कामरान ने नवंबर 2002 को डेब्यू किया था, लेकिन अप्रैल 2017 के बाद उन्होंने टीम में शामिल होने का माैका नहीं मिला।

कामरान अकमल की "ऑल टाइम फेवरेट XI"- सईद अनवर, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी, अब्दुर रज्जाक, कामरान अकमल, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+