For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केन विलियमसन बने न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान, विटोरी को पछाड़ा

नई दिल्ली। केन विलियमसन ने शुक्रवार को अपने क्रिकेट करियर में एक और मील का पत्थर हासिल किया। दरअसल, वह टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान बन गए। विलियमसन ने अपने पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को पछाड़ा है। विटोरी ने टी20 विश्व कप में 6 जीत दिलाई थीं, वहीं अब शुक्रवार को शारजाह में सुपर 12 मैच में नामीबिया को हराकर विलियमसन उनसे आगे निकल गए।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने दर्ज की बड़ी जीत, अब भारत के लिए बचा है सिर्फ एक रास्ता

दिलाई टीम को 7वीं जीत

दिलाई टीम को 7वीं जीत

केन विलियमसन ने अब न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप में 7 जीत दिलाई है। विलियमसन ने 2016 में टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया था। विलियमसन ने तब पहली बार बताैर कप्तान बड़ा रोल निभाया था। केन विलियमसन T20I क्रिकेट में पांचवें सबसे सफल कप्तान भी हैं। ब्लैक कैप्स के कप्तान विलियमसन ने 53 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जो एमएस धोनी से 19 मैच कम हैं। धोनी सूची में शीर्ष पर हैं। धोनी ने बताैर कप्तान 72 टी20आई मैच खेले हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में विलियमसन ने न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत दिलाई है और 25 मैच गंवाए हैं।

टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान

केन विलियमसन - 9 मैचों में 7

डेनियल विटोरी - 13 मैचों में 6

विलियमसन ने पिच को बताया चुनाैतीपूर्ण

विलियमसन ने पिच को बताया चुनाैतीपूर्ण

वहीं जीत के बाद बयान देते हुए केन विलियमसन ने कहा, "'मुझे लगता है कि हम सभी जानते हैं कि हमें शारजाह की पिच से क्या उम्मीद करनी है। यह एक वास्तविक स्क्रैप है। यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी। खिलाड़ियों ने हमें 160 तक पहुंचाने के लिए अच्छा खेला। आपको उन साझेदारियों को बनाने और अंत तेजी से स्कोर करने की कोशिश करने की जरूरत है। एक या दो ओवर मैच में मुश्किल डाल सकते हैं, आज हमारा ध्यान इसी पर था।'' वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर कहा, ''वे (अफगानिस्तान) एक मजबूत पक्ष हैं और उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला है, उनकी पूरी टीम में कुछ मैच विजेता हैं। उस चुनौती के लिए हम तैयार हैं। यह एक अलग जगह है इसलिए हमें चीजों को अपने पक्ष में जल्दी से करने की जरूरत है। आपको अलग-अलग जगहों पर खेलना होता है और जल्दी से एडजस्ट करना होता है।'' बता दें कि न्यूजीलैंड अपना अगला मैच अबू धाबी में खेलेगा।

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को अपने ग्रुप 2 मैच में नामीबिया पर 52 रन की जीत के साथ टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में जगह बनाने की बड़ी उम्मीद जगाई। फिलिप्स (21 गेंदों पर नाबाद 39) और जेम्स नीशम (23 गेंदों पर नाबाद 35) द्वारा खेली गईं शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 163 रन बनाए और फिर नीमीबिया को 7 विकेट पर 111 पर रोक दिया। टिम साउथी (2/15), ट्रेंट बोल्ट (2/20), मिशेल सेंटनर (1/20), ईश सोढ़ी (1/22) और जिमी नीशम (1/6) ने विकेट लेने में सफलता पाई।

इस जीत के साथ कीवी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और अब उसके पास +1.277 के नेट रन रेट के साथ छह अंक हैं। वे रविवार को अफगानिस्तान से खेलेंगे। न्यूजीलैंड अगर ये मैच जीत जाता है तो वह फिर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा। पाकिस्तान की टीम पहले से ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान ने अपने लगातार चारों मैच जीते हैं और अंक तालिका में 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 20:47 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+