विलियमसन ने IPL को दिया क्रेडिट, इंजमाम ने कहा- इंग्लैंड के सामने न्यूजीलैंड कमजोर नहीं

नई दिल्लीः कीवी कप्तान केन विलियमसन आज यानी 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। केन विलियमसन ने कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात में आकर आईपीएल खेलना उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है। केन विलियमसन के मुताबिक इससे उनको यूएई की परिस्थितियों को समझने का मौका मिला।

शुरू में विलियमसन को लगता था कि इस वर्ल्ड कप में एशिया की टीमों के पास कहीं बेहतर फायदे की परिस्थितियां होंगी लेकिन आईपीएल में खेलने के बाद उनको पता लग गया की बाकी खिलाड़ी भी हालातों को बेहतर समझ सकते हैं।

विलियमसन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आईपीएल ने बाकी देशों के खिलाड़ियों के अंदर यहां के हालातों की बेहतर समझ प्रदान की है। अब आप अलग अलग खेलों में हालातों के हिसाब से खेलते हैं और एशियन टीमों के साथ हमारा अंतर कम हो गया है।

हालांकि विलियमसन ने कीवी टीम को भाग्यशाली भी बताया है कि वे अपने दिन पर मजबूत टीम से मुकाबला जीतने में कामयाब रहे। क्योंकि यहां पर कोई भी किसी को हरा सकता है। अब कीवी टीम चाहती है कि वे अपने अच्छे खेल की लय को आगे तक बरकरार रखें।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी न्यूजीलैंड को कमजोर टीम मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, हर कोई इंग्लैंड को दावेदार बता रहा है और उनका 2 साल का प्रदर्शन देखते हुए यह ठीक भी है। लेकिन इस दौरान न्यूजीलैंड ने भी सभी फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन किया है। वे टेस्ट क्रिकेट में चैम्पियन हैं और वनडे में भी रैंक अच्छी हैं।

ऐसा कहने के बाद इंजमाम ने कीवियों को अंग्रेजों के मुकाबले कमतर मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से केन विलियमसन टीम के कप्तान बने हैं तब से न्यूजीलैंड का खेलने का अंदाज काफी बदल गया है। कीवियों ने आक्रामकता भी संभलकर दिखाई है।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 11:48 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+