न्यूजीलैंड के दिग्गज कप्तान केन विलियमसन को ICC ने दी बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का गेंदबाजी एक्शन एक बार फिर से वैध हो गया है। इस बात की पुष्टि आईसीसी ने 11 अक्टूबर को लोबरो में एक आकलन के बाद की है।
विलियमसन को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दौरान रिपोर्ट किया गया था। उन्होंने उस खेल में तीन ओवरों की गेंदबाजी की, बिना विकेट लिए नौ रन दिए। लेकिन अब, ICC से मान्यता प्राप्त बॉयो-मैकेनिक्स केंद्र में एक परीक्षण के बाद, यह पाया गया कि उनकी सभी गेंदबाजी के दौरान उनकी कोहनी अब तय नियमों के अंदर ही मुड़ रही है। आईसीसी के नियमों के हिसाब गेंदबाजी की कोहनी 15 डिग्री के अंदर ही मुड़ सकती है। इससे ज्यादा मुड़ाव पर गेंदबाजी अवैध हो जाती है।
यह दूसरी बार था जब विलियमसन का गेंदबाजी एक्शन जांच के दायरे में आया था। उन्हें 2014 में रिपोर्ट किया गया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से गेंदबाजी करने से पहले उन्हें कुछ बदलाव करने थे।
बता दें कि फिलहाल विलियमसन कीवी टीम का हिस्सा नहीं है क्योंकि वर्तमान में एक कूल्हे की चोट का इलाज कर रहे हैं जिसके चलते इंग्लैंड के खिलाफ घर में चल रही पांच मैचों की टी 20 श्रृंखला से वे बाहर चल रहे हैं। हालांकि विलियमसन के लिए यह अच्छी खबर है कि आईसीसी ने अपनी कार्रवाई को मंजूरी देते हुए उनको एक बार फिर से गेंदबाजी करने के लिए वैध घोषित कर दिया है। बता दें कि विलियमसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 72 विकेट हैं।
विलियमसन की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ खराब रही है। विश्व कप फाइनल 2019 के बाद अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहली बार पांच मैचों की टी-20 सीरीज में आमने-सामने आए। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए इस मैच में 59 रनों की पारी के बाद जेम्स विंस ने इंग्लैंड को 7 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
