For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केन विलियमसन ने बताया 2008 के कोहली और आज के कोहली में अंतर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करने से कोई भी दिग्गज चूकता नहीं है। कोहली ने ना सिर्फ बताैर कप्तान कमाल दिखाया है बल्कि एक बल्लेबाज के ताैर पर कई ऐसे रिकाॅर्ड स्थापित किए जिन्हें बनाना कईयों के लिए सिर्फ एक सपना रह जाता है। कोहली ने यूं तो डेब्यू 2011 में किया था लेकिन उनकी असली कीमत 2013 के बाद पता चली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन भी कोहली की तारीफ करने के लिए खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने 2008 के कोहली और आज के कोहली में अंतर बताया।

कोहली ने 2008 में बताैर कप्तान अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में टीम को विजेता बनाया था। विलियमसन का मानना है कि उस समय कोहली ज्यादा मेच्योर नहीं थे लेकिन अब उनमें कई बदलाव आए हैं। विलियमसन ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, ''उस समय कोहली प्रतिभाशाली थे और यह लग रहा था कि वे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कामयाब हो जाएंगे। अब वो जैसे क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं और बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, वो शानदार है।''

विलियमसन ने कहा, ''2008 के कोहली और आज के कोहली में अंतर साफ दिखाई देता है। वह हर मामले में इस समय आगे हैं और एक बल्लेबाज के रूप में मानक स्थापित कर रहा है और सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मुझे लगता है कि यह काफी कुछ समय के साथ मेच्योरिटी आने और उनके कुछ अच्छे फैसलों के कारण संभव हुआहै।''

उन्होंने कहा, ''वो खुद से ही सीखते हैं। यह कोहली की खासियत है। उसकी प्रतिभा गॉड गिफ्ट है, लेकिन उनके अंदर हर दिन बेहतर होने की ललक भी है। खुद से सीखने की यही भूख कोहली को अलग बनाती है। आपको इस बात को देखकर भी खुशी मिलेगी जैसे उनके अंदर लगातार बेहतर करने की चाहत है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिला है। मुझे उनसे बेहद कम उम्र में मिलने और उनके सफर को लगातार देखने का मौका मिला है।''

Story first published: Wednesday, June 10, 2020, 9:05 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+