For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 विश्व कप का स्थगित होना कोई बड़ी बात नहीं, IPL का हिस्सा बनना अच्छा होगा : केन विलियमसन

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज केन विलियमसन ने बुधवार को कहा कि आईपीएल 2020 में खेलना और इसका हिस्सा बनना बहुत अच्छा होगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह टूर्नामेंट के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आईसीसी ने सोमवार को टी 20 विश्व कप 2020 के स्थगन की पुष्टि करने के साथ, बीसीसीआई इस साल सितंबर और नवंबर के बीच आईपीएल 2020 की मेजबानी के लिए उत्सुक है। आईपीएल 2020 संस्करण पहले इस साल 29 मार्च से शुरू किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

केन विलियमसन अन्य न्यूजीलैंड क्रिकेटरों के साथ अब प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं। उनके बोर्ड ने कहा था कि आने वाले सर्दियों के महीनों के लिए छह राष्ट्रीय शिविर लगेंगे। विलियमसन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के हवाले से कहा, "बीसीसीआई सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की मेजबानी कराना चाहता है, जो एक अच्छी बात है। यह टूर्नामेंट वाकई में बहुत जबरदस्त है, यह खेल सभी को आपकी तरह आकर्षित करता है। खासतौर पर दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक होता है।''

इसके आगे उन्होंने कहा, ''जैसा मैंने कहा, यह देखना जरुरी है कि यह कहा होगा और इसके साथ आने वाली सभी विवरण जरुरी है। आईपीएल खेलना हमेशा से ही अद्दभुत रहा हैं। इसलिए इस बात में कोई शक नहीं किन इस टूर्नामेंट में खेलना और इसका हिस्सा बनना अच्छा होगा। लेकिन इससे पहले कि कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा, आईपीएल के बारे में बहुत सारे विवरण आने जरुरी हैं। पूरी बातें जानकर ही अच्छा लगेगा।''

आईसीसी ने फैसला सुना दिया है कि इस साल होने वाला टी20 विश्व कप नहीं कराया जा सकेगा। इसी के साथ आईपीएल के होने की उम्मीदें भी बढ़ गईं। विलियमसन ने कहा, ''टी विश्व कप का स्थगित हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है, अब बात आईपीएल की करें तो इसमें कोई दोराय नहीं है कि इसमें बहुत सारे आयोजना की आवश्यकता है और मुझे लगता है कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी निश्चितता के साथ बोलने से पहले योजना बनाई जाए।''

Story first published: Wednesday, July 22, 2020, 15:39 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+