BCCI के फैसले का केन विलियम्सन ने किया समर्थन, बोले- बबल का जरूर उल्लंघन हुआ होगा
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने आईपीएल को बीच में सस्पेंड किए जाने के बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साफ है कि बायो बबल में कुछ नियमों का जरूर उल्लंघन हुआ था जिसके चलते यह स्थिति आई। विलियम्सन ने कहा कि बबल में हमारा पूरी तरह से खयाल रखा जा रहा था, आईपीएल के पहले हाफ में चीजें काफी अच्छी थी, लेकिन निसंदेह कुछ नियमों के उल्लंघन हुए होंगे। कोरोना के एकदम से आए मामलों से पहले चीजें सामान्य थीं, हम आईपीएल को अच्छे से ट्रैक कर रहे थे।
बता दें कि जब 4 मई को आईपीएल को सस्पेंड किया गया तो भारत में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर थी। हर रोज तकरीबन 3 लाख कोरोना के नए मामले आ रहे थे और हजारो लोगों की मौत हो रही थी। केन विलियम्सन ने कहा कि बीसीसीआई ने सही फैसला लिया था। यह काफी चुनौतीपूर्ण था, चीजें एकदम से हो गईं, जिसकी वजह से अचानक से खिलाड़ियों को मालदीव जाना पड़ा। हमारी सुरक्षा और हमे सुरक्षित घर पहुंचाने में काफी लोग शामिल थे।
विलियम्सन ने कहा कि आखिरी के कुछ हफ्ते अच्छे थे जब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मालदीव में थे। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी 13 दिन तक यहां क्वारेंटीन रहने के बाद अपने देश के लिए रवाना हो सके थे। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगा। इसके बाद 18 जून को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हिस्सा लेगा।
इसे भी पढ़ें- इंग्लैंड के दौरे को छोटा करने के लिए BCCI ने नहीं की कोई अपील, ECB ने रिपोर्ट को किया खारिज
गौर करने वाली बात है कि बीसीसीआई आईपीएल के बचे हुए मैच कराने के लिए लगातार कोशिश में जुटा है। माना जा रहा है कि बाकी के बचे हुए मैच टी-20 विश्वकप से पहले खेले जा सकते हैं। बीसीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल के बचे हुए मैच भारत में नहीं खेले जाएंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या बचे हुए मैच यूएई में खेले जाते हैं या फिर कहीं और।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
