For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर विलियमसन ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियसन सही मायनों में कीवी टीम की आगे बढ़कर अगुवाई कर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने कीवी टीम को विश्व कप में आगे बढ़ाया है उससे न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल का टिकट अब लगभग पक्का हो चुका है। विश्व कप के 29वें मैच में भी विलियमसन का जलवा बखूबी देखने को मिला और उन्होंने 148 रनों की विशाल पारी खेलकर टीम की नैया एक बार फिर से पार लगा दी है।

विलियमसन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज टीम को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक विंडीज ने 28 ओवरों के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे। इस तरह से न्यूजीलैंड टीम विश्व कप में एक और मैच जीतते हुए नजर आ रही है। यह टीम अभी तक इस प्रतियोगिता में अपना एक भी मैच नहीं हारी है।

केन विलियमसन ने जैस ही यह शतक लगाया वैसे ही उनके नाम बेहतरीन रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल विलियमसन दुनिया के ऐसे 11वें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट खेलने वाले पहले 10 देशों के खिलाफ ODI शतक बनाया हो। उनके अलावा अब तक गिब्स, पोंटिंग, तेंदुलकर, अमला, कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, थरंगा और रोहित शर्मा ये कारनामा पहले कर चुके हैं।

आपको बता दें कि केन विलियमसन ने विश्व कप 2019 में अब तक 373 रन बनाए लिए हैं। उन्होंने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी और अफ्रीकी टीम को विश्व कप से लगभग बाहर करने में इस पारी ने सबसे खास भूमिका निभाई। हालांकि इस पारी में विलियमसन इमरान ताहिर की गेंद पर बल्ले का निचला किनारा लगवा चुके थे जिसको डिकॉक ने पकड़ लिया था लेकिन यह मामला रिव्यू तक नहीं जा सका। इसके चलते विलियमसन की खेल भावना को लेकर कुछ आलोचना भी हुई थी।

Story first published: Sunday, June 23, 2019, 0:55 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+