For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विलियमसन ने दी स्टेन को अनोखे अंदाज में विदाई, शेयर की टूटे हुए एब्डोमिनल गॉर्ड की फोटो

नई दिल्ली: डेल स्टेन ने अपने टेस्ट करियर के दौरान दुनिया के कई बल्लेबाजों को दर्द दिया। एक ऐसा ही दर्द कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भी झेला था। डेल स्टेन के संन्यास लेने के बाद विलियमसन ने खुद उस पीड़ा का सुबूत दिखाया है जो उनको डेल स्टेन की वजह से मिली थी। विलियमन ने दरअसल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने टूटे हुए उस एब्डोमिनल गॉर्ड की फोटो शेयर की है जो स्टेन की गेंदबाजी का सामना करते हुए टूट गया था।

यह मामला 2013 के बीच न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज का है जिसमें बल्लेबाजी के दौरान केन विलियमसन स्टेन की एक गेंद पर चूक जाते हैं और वह सीधे उनके पेट से जा टकराती है। इसके बाद विलियमसन को दर्द में बिलबिलाते हुए देखा जा सकता है। मजेदार बात यह है कि विलियमसन को तड़पते हुए देखने के बाद स्टेन थोड़ी देर रुकते हैं और फिर कहते हैं- मैं इसके लिए माफी नहीं मांगने जा रहा हूं।

भले ही स्टेन और विलियसमन दोनों मैदान के भीतर एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंदी रहे हों लेकिन मैदान के बाहर इनमें काफी अच्छी दोस्ती रही है। स्टेन को अब तक संन्यास के काफी बधाई संदेश मिले हैं। उनमें विलियमसन का यह मैसेज काफी हटकर और प्रभावशाली माना जा रहा है। स्टेन ने भले ही विलियमसन ने मैदान में माफी ना मांगी हो लेकिन बाद में खेल खत्म होने पर उन्होंने टूटे हुए एब्डोमिनल गॉर्ड पर ना केवल साइन किए बल्कि एक स्माईली भी बनाई।

क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में14 साल देने वाले स्टेन ने ने टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान 93 टेस्ट में उनका औसत 22.95 रहा। स्टेन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ इसी साल फरवरी में खेला था। स्टेन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में खेलते रहेंगे

Story first published: Friday, August 9, 2019, 17:51 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+