For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'विरोधी टीम हमारी रणनीति में फंस गई', सीरीज जीतने के बाद केन विलियमसन ने किया खुलासा

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले पांच टी20 सीरीज हारने के बाद जबरदस्त वापसी की। न्यूजीलैंड ने पहले मेहमान टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीव स्वीप दिया और अब टेस्ट सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया। क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन ही सात विकेट से जीत दर्ज कर ली। इससे पहले वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से मैच जीता था। टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे जिसका फायदा मेजबान टीम को मिला। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सीरीज जीतने के बाद बयान देते हुए कहा कि वो ऐसा प्रदर्शन कर अच्छा महसूस कर रहे हैं।

विरोधी टीम हमारी रणनीति में फंस गई

विरोधी टीम हमारी रणनीति में फंस गई

विलियमसन ने कहा, ''बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। दोनों टेस्ट में काफी हद तक हमने अच्छा खेल दिखाया है। गेंदबाजों को अपना का सही तरीके से था, लेकिन यह पिच सभी दिनों में अच्छी तरह से खेली गई, भले ही इतिहास यह सुझाव देता है कि शुरू में थोड़ा सा संघर्ष करने के बाद खेलना आसान बनता है। मुझे लगता है कि इसमें 30-40 रन की भागीदारी का मूल्य निहित है। मुझे नहीं लगता कि अंतिम परिणाम दिखाता है कि मैच कितना कड़ा था। हमने देखा कि कितनी बार गेंद बल्ले से लगती है। यह एक शानदार सीरीज थी और विरोधी टीम हमारी रणनीति में फंस गए।''

भारत को हराना संतोषजनक

भारत को हराना संतोषजनक

इसके आगे विलियमसन ने कहा, ''भारत एक विश्व स्तरीय पक्ष है और उन्हें हरा देना काफी संतोषजनक है।'' उन्होंने अपने तेज गेंदबाज काईल जैमिसन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''जैमिसन बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसने मैच में बल्ले और गेंद दोनों के साथ अविश्वसनीय रूप से अच्छा योगदान दिया। वह लंबा है और उछाल प्राप्त करता है जो इन परिस्थितियों में बहुत सहायक है। दोनों खेलों के बैकएंड में उन्होंने जो रन बनाए, वे बहुत मूल्यवान थे। उसके लिए यह बड़ी बात है।'' जैमिसन ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे साथ ही 49 रन भी बनाए थे।

तीसरे दिन ही जीते मैच

तीसरे दिन ही जीते मैच

बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में सिर्फ 242 रन ही बनाए थे।। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 ढेर हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 7 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने तीसरे दिन ही आसानी से हासिल कर ली।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 10:36 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+