For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक ही फाइनल उत्साह तो पैदा करता है, पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता- केन विलियमसन

नई दिल्लीः विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल न्यूजीलैंड से हारने के बाद, भारत के कप्तान विराट कोहली ने साफ किया था वह कभी भी एक मैच के आधार पर सर्वश्रेष्ठ टीम का फैसला करने के पक्ष में नहीं थे। उनका विचार था कि टेस्ट में विजेता बनने के लिए तीन मैचों की श्रृंखला खेली जानी चाहिए क्योंकि टूर्नामेंट दो साल के दौरान खेला जाता है।

केन विलियमसन ने इस मामले पर कोहली की राय का समर्थन करते हुए कहा कि एकतरफा फाइनल वास्तव में पूरी तस्वीर को कभी नहीं दर्शाता है। उन्होंने टीम इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि कोहली की अगुवाई वाली टीम बहुत ही शानदार है और उसके पास कमाल के खिलाड़ी हैं।

न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। पहले कुछ दिनों तक बारिश का बोलबाला रहा, पर रिजर्व डे पर भारत के मुकाबले कीवी टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया।

केन विलियमसन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, "यह सेट-अप उत्साह प्रदान करता है। एक ही फाइनल, वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है। यह एक महान टीम है और हमें इस मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है लेकिन इस हार से इस फैक्ट पर फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने मजबूत हैं और उनमें क्या गुण हैं।"

इस बीच, केन विलियमसन को इसमें कोई संदेह नहीं है कि वर्तमान भारतीय टीम भविष्य में और अधिक मैच जीतेगी। उन्होंने स्पिनरों और बैटिंग लाइन-अप की सराहना करते हुए पेस अटैक को अब तक का सर्वश्रेष्ठ करार दिया।

उन्होंने कहा, "वे निर्मम हैं, उनके पास एक तेज-आक्रमण है जो दुनिया में सबसे अच्छा है, अविश्वसनीय स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजी को किसी परिचय की जरूरत नहीं। उन्होंने कमाल की डेप्थ बनाई है। "

30 वर्षीय कीवी कप्तान ने भारतीय खिलाड़ियों को खेल का दूत भी कहा और साथ ही फैंस जो भावना लेकर आते हैं उसकी भी सराहना की।

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 10:56 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+