आईपीएल मैचों के लिए कानपुर के ग्रीनपार्क में संकट के बादल
कानपुर। पहली बार उत्तर प्रदेश के कानपुर के ग्रीन पार्क में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर संकट के बादल अभी भी छटे नहीं है। मैदान में रोशनी अभी भी समस्या बनी हुई है। ग्रीन पार्क में होने वाले आईपीएल मैचों से पहले मैदान में रोशनी की समस्या को अभी तक खत्म नहीं किया जा सका है। मैदान पर जो रोशनी का इंतजाम है वह बीसीसीआई के कैमरो के लिए जरूरी रोशनी से अभी भी दस फीसदी कम है।
IPL के 9 सीजन में पांच अलग-अलग टीमों के हिस्सा रहे ये 5 खिलाड़ी
मैदान पर बाउंड्री के बाहर भी रोशनी का अभाव है जिसके चलते थर्ड अंपायर केो रिप्ले देखने में दिक्कत आ सकती है। रोशनी की दिक्कत से निपटने के लिए अभी भी मैदान में काम जारी है। मौजूदा समय में बिजली टॉवर को ठीक करने के लिए 12 लोग काम कर रहे हैं। यूपीसीए के डायरेक्टर प्रेमधर पाठक की मानें तो समस्या को हर हाल में शत फीसदी दुरुस्त कर लिया जाएगा।
लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि तय समय सीमा से पहले क्या रोशनी की समस्या को सही किया जा सकता है। आपको बता दें कि ग्रीन पार्क में कुल 4 टावर हैं, जिसमें से दूसरे टावर के नीचे पवेलियन शेड है जिसमें अभी भी खामी है। ग्रीन पार्क में 19 मई को गुजरात लायंस और कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच होना है। जबकि दूसरा मैच 21 मई को गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
