For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जाएगा 1 टेस्ट व 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और कानपुर में रहने वालों के लिए बीसीसीआई ने बड़ा तोहफा दिया है। कानपुर के ग्रीनपार्क में दो मैचों के आयोजन की घोषणा की गयी है। यहां एक टी-20 मैच व एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच टीम इंडिया खेलेगी, यह मैच अक्टूबर या नवंबर माह में हो सकता है। मैच का बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी किया है लेकिन तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।

टीम इंडिया के एक साल के पूरे कार्यक्रम का ऐलान, देखिये लिस्ट

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ यहां एक टी-20 मैच खेला जाएगा। यह मैच अगले वर्ष जनवरी या फरवरी माह में खेला जाएगा। बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद यूपीसीए के अधिकारियों में खुशी की लहर है। यूपीसीए के डायरेक्टर प्रेम धर पाठक ने बताया कि ग्रीन पार्क में टेस्ट मैच खेला जा सकता है लेकिन इतनी जल्दी ग्रीन पार्क को टी-20 मैच की मेजबानी मिलेगी इसकी हमें उम्मीद नहीं थी।

आपको बता दें कि ग्रीन पार्क में पिछले सात साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है। आखिरी टेस्ट मैच यहां 24 नवंबर माह 2009 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को पारी व 144 रन से जीत मिली थी। इस मैच में एस श्रीसंथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किये थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

वहीं प्रज्ञान ओझा ने इस मैच में अपना डेब्यू किया था। कानपुर में टीम इंडिया ने कुल 21 मैच खेले हैं जिसमें से 9 में जीत, 9 में हार और 12 मैच ड्रा रहे हैं। आपको बता दें कि कानपुर में पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+