कानपुर। आज टीम इंडिया अपना 500वां टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच के लिए कानपुर के ग्रीनपार्क को ही क्यों चुना गया, इसके पीछे कई रोचक कारण है।
'टीम को मझधार में छोड़ गए थे धोनी, विराट हॉट तो माही कूल'
डेंगू-चिकनगुनिया के बाद अब 'मायरो' वायरस ने उड़ाई डॉक्टरों की नींद
इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, कहा जाता है कि साल 1940 में ये स्टेडियम केवल एक मैदान था। जहां एक बेहद ही खूबसूरत अंग्रेज महिला घुड़सवारी करने आती थी। इस मैदान के पास से ही गंगा नदी गुजरती है इसलिए उस समय लोग इस मैदान पर सैर के लिए भी आते थे और महिला की घुड़सवारी का आंनद उठाते थे। उस महिला का नाम ग्रीन था इसलिए इस स्टेडियम का नाम ग्रीनपार्क पड़ गया। इतना रोचक इतिहास होने के कारण ही बीसीसीआई ने इसे ऐतिहासिक 500वें टेस्ट के लिए चुना है।