कानपुर। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेलने जाने वाले पहले वनडे मैच में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अभी तक आधिकारिक रूप से बुक नहीं किया है।
क्रिकेट के 6 ऐसे नियम जो आपको नहीं पता होंंगे
कानपुर के ग्रीनपार्क में 11 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच के लिए अब मुश्किल से दो दिन बचे हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से स्टेडियम का बुक नहीं होना बड़ी लापरवाही मानी जा सकती है।
टी-20 की हार के बाद धोनी ने मांगी खास पिच
स्थानीय खेल अधिकारी उषा लाल ने बताया कि इस मद्देनजर यूपीसीए को पत्र लिखकर कहा गया है कि आधिकारित तौर पर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाए।
धोनी और रैना को लुक मारती पाकिस्तानी बाला
आपको बता दें कि यूपीसीए ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी लिखित पत्र तक ग्रीनपार्क के अधिकारियों को नहीं दिया है। स्टेडियम के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए पत्र लिखकर यूपीसीए को अवगत कराया है।
ग्रीनपार्क को बुक कराने के लिए यूपीसीए को आधिकारिक रूप से 1 करोड़ रुपए जमा कराने होते है जिससे कि मैच के लिए स्टेडियम को बुक किया जा सके। लेकिन अभी तक यूपीसीए ने अभी तक यह फीस भी जमा नहीं करायी है।