Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

500 वें टेस्ट में टीम इंडिया की विराट जीत, नंबर 1 टेस्‍ट टीम बनना लगभग तय, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नई दिल्ली। नई दिल्ली। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियन में भारत ने अपने ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 197 रनों से हरा दिया है। कीवियों को जीत के लिए 434 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में वे 236 रनों पर ही ढेर हो गए। न्यूजीलैंड की तरफ से ल्यूक रोंची ने सर्वाधिक 80 और मिशेल सेंटनर ने 71 रनों की पारी खेली।

भारत की तरफ से आर अश्विन ने पारी में 5 और पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए। ऐसा उन्होंने अपने कॅरियर में 5वीं बार कर दिखाया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 1-0 की बढ़़त बना ली है। भारत को अगर आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज पाकिस्‍तान को हटाकर नंबर 1 बनना है तो सीरीज 2-0 से जीतना है। ऐसे में देखा जाए तो फिलहाल भारत नंबर 1 टेस्‍ट टीम बनने के बेहद करीब है।

न्यूजीलैंड के मैच के चौथे दिन चार विकेट पर 93 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। रोंची और सेंटनर ने मिलकर अच्छी पारियां खेलीं और शुरुआत एक घंटे तक भारत को कोई विकेट नहीं मिला। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने रोंची को आउट कर दिन की पहली सफलता दिलाई।

रोंची और सेंटनर ने 102 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मोहम्मद शमी ने वॉल्टिंग का क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड का 6वां विकेट गिरा दिया।

TOP 10: भारतीय टेस्‍ट क्रिकेट के ये हैं अब तक के 10 सबसे बड़े टेस्ट मैच

भारत ने चौथे दिन 377/5 पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से कीवी टीम को जीत के लिए 434 रनों का लक्ष्‍य मिला था। चौथे दिन कीवी टीम की बल्‍लेबाजी का शुरुआती क्रम भारतीय स्पिन के आगे घुटने टेक गया।

जियो के लिए इस नए आइडिया से दूर होगी यह बड़ी समस्या!

यह मैच भारत के लिए इसलिए भी स्‍पेशल था क्‍योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का 500वां टेस्‍ट मैच था।

टीमें इस प्रकार थीं:

भारत: मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैग्नर, बीजे वाटलिंग

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+