
लगाया ये आरोप
कपिल देव ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए साफ कहा कि धोनी विदाई मैच के हकदार थे। उन्होंने बीसीसीआई पर महान खिलाड़ियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कपिल से जब सवाल किया गया कि क्या धोनी को विदाई मैच मिलना चाहिए था तो कपिल ने कहा, ''ये तो क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है। कोई क्रिकेटर खुद बोर्ड से इसके लिए नहीं कह सकता है। अगर बोर्ड खिलाड़ी को इतना सम्मान दे सकता है तो क्यों नहीं धोनी को विदाई मैच के लिए कहा। सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन शायद यह धोनी के हाथ में नहीं है।''

अगर ऐसा होता तो बहुत ज्यादा खुशी होती
पूर्व कप्तान कपिल यहीं नहीं रूके। उन्होंने यह भी साफ कहा कि अन्य खिलाड़ियों को भी बीसीसीआई से यह मांग करनी चाहिए थी। कपिल ने कहा, ''हम जैसे लोगों को आगे आना चाहिए, क्रिकेट बोर्ड को आना चाहिए, वहीं खिलाड़ियों को बीसीसीआई से कहना चाहिए था कि वो धोनी को विदाई मैच देना चाहते हैं। अगर ऐसा होता तो बहुत ज्यादा खुशी होती। हर फैन धोनी का विदाई मैच देखना चाहेगा।''

मुश्किल समय टीम को संभाला
धोनी निचले क्रम पर आकर खेलते थे। कपिल ने माना कि वह इस नंबर पर आकर टीम को संभालते थे। कपिल ने कहा, ''धोनी कभी 6 नंबर पर आए तो कभी 5 नंबर पर। उन्होंने मुश्किल समय टीम को संभाला है। धोनी ने जितना किया है हम उसका सम्मान करते हैं। वो ऐसी क्रिकेट खेलकर गए हैं जो हमने कभी सोची ही नहीं थी।''


Click it and Unblock the Notifications
