IPL 2019: बेटे के साथ जीत का जश्न मना पोलार्ड ने पत्नी के नाम की मैच जिताऊ पारी, VIDEO
नई दिल्ली। रोहित की चोट कीरोन पोलार्ड के एक बिन मांगे अवसर सरीखी साबित हुई और इस मौके का वे ऐसा फायदा उठाने वाले हैं, ऐसा तो खुद पोलार्ड ने भी नहीं सोचा होगा। कीरोन ने ना केवल रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई की टीम की बागडौर संभाली बल्कि एक बल्लेबाज के तौर पर ऐसी पारी खेल दी जिसको फैंस लंबे समय तक याद करेंगे।
पोलार्ड ने जीत के बाद अपने बेटे के साथ इस पल का खूब आनंद उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के साथ मिलकर अपनी पत्नी को संदेश भी दिया। शानदार जीत के साथ जब पोलार्ड का बेटा मैदान पर आया तो कीरोन ने उसको बाहों में उठा लिया। बाद में पिता-बेटे के बीच एक वीडियो चैट कराई गई जिसमें पोलार्ड ने अपने बेटे से पूछा, उनको डैडी का गेम कैसा लगा? इस पर बेटे ने पोलार्ड को बधाई देते हुए अपनी मम्मी को भी बधाई दी।
उन्होंने अपनी मम्मी को बधाई देते हुए कहा, हैप्पी बर्थडे मम्मी। इसके बाद पोलार्ड ने बताया कि उनकी पत्नी अभी मियामी में है। साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे इतनी हिम्मत देने के लिए भगवान का शुक्रिया और मैं इस जीत को अपनी पत्नी को समर्पित करता हूं जिनका आज जन्मदिन भी है।' आपको बता दें, इस मैच में पोलार्ड ने 31 गेंदों पर 10 छक्के लगाए थे और 83 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत मुंबई ने पंजाब के दिए 198 रनों के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया था।
मैच के बाद पोलार्ड ने यह भी कहा कि उनको अगले मैच के लिए रोहित को कप्तानी का भार दोबारा सौंपनी में खुशी होगी। रोहित ही हमारे नियमित कप्तान हैं और वे अगले मैच तक फिट हो जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
