कपिल बोले बिना शर्ट के विराट कोहली ब्रुस ली लगते हैं
नई दिल्ली। विराट कोहली जिस तरह की फॉर्म में है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वह कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करेंगे। पूर्व कप्तान कपिल देव ने हाल ही में उनकी तारीफ में कहा था कि आप लिख लीजिए कि वह लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को एक दिन जरूर तोड़ेगे।
कपिल देव ने कोहली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना ब्रुस ली से की है। कपिल ने कहा कि कोहली हॉगकॉग के दिग्गज मार्शल आर्टिस्ट ब्रुस से मिलते जुलते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोहली बिना शर्ट के होते हैं तो वह ब्रुस ली जैसे दिखते हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये साक्षात्कार में कपिल ने कहा कि कोहली बहुत ही संभलकर रहने वाले खिलाड़ी हैं और बहुत कड़ी मेहनत करते हैं, मैंने उनकी हाल में ही एक तस्वीर देखी थी जिसमें वह बिना शर्ट के हैं और ब्रुस ली की तरह दिख रहे हैं।
कोहली की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा कि वह दुनिया में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होने कहा कि आप लिखकर रख लीजिए वह एक दिन जरूर 400 रन के लारा के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
कपिल ने कहा कि इस उम्र में सचिन कोहली से ज्यादा टैलेंटेड थे, लेकिन वह शतक से पहले दबाव में आ जाते थे। उन्होंने कहा कि कोहली में जबरदस्त सुधार आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोहली एक या दो अच्छी पिच पा जाये तो वह जरूर 400 रन के लारा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
