For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कपिल देव की समिति चुनेगी टीम इंडिया का नया हेड कोच, कप्तान की होगी ये भूमिका

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच को चुनने की प्रक्रिया में शुक्रवार को सीओए की महत्वपूर्ण मीटिंग हुई है। इस बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई लेकिन सबसे केंद्रीय बिंदु टीम इंडिया के नया हेड कोच चुनना ही रहा। इसी के तहत यह फैसला लिया गया है कि कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय सलाहकार समिति भारतीय टीम के मुख्य कोच को चुनेगी। इस समिति में कपिल के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कोच अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी की मुख्य भूमिका होगी। बता दें कि कोच पद के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 30 जुलाई तय की गई है।

इस बैठक के बाद जब सीओए प्रमुख विनोद राय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह एड-हॉक संस्था नहीं है बल्कि कानूनी तौर पर की गई नियुक्ति है जिसको टीम के अगले हेड कोच को चुनने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इस समिति ने ही पिछले साल भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच वी रमन को भी चुना था। तब यह एक एड-हॉक संस्था थी। फिलहाल माना जा रहा है कि भारतीय टीम के कोच के लिए अगस्त के बीच में 13 या 14 तारीख तक इंटरव्यू लिए जा सकते हैं।

इसके साथ ही विनोद राय ने एक और बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कोच के चयन में भारतीय टीम के कप्तान यानी विराट कोहली की कोई भूमिका नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया के विश्व कप प्रदर्शन पर कोई समीक्षा बैठक नहीं होगी लेकिन टीम मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम की रिपोर्ट पर जरूर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में यह भी साफ हो गया है कि सलाहकार समिति केवल हेड कोच की ही नियुक्ति करेगी। अन्य कोचिंग स्टॉफ की नियुक्ति की जिम्मेदारी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर होगी। अन्य स्टॉफ की बात करें तो मौजूदा गेंदबाजी कोच भरत अरुण को एक बार फिर से मौका मिलने की पूरी संभावना है। उनकी देखरेख में भारतीय गेंदबाजी में काफी निखार आया है। जबकि फील्डिंग कोच के लिए आर श्रीधर पर चर्चा की जाएगी क्योंकि इस पद के लिए जोंटी रोड्स जैसे बहुत बड़े नाम ने भी आवेदन किया है। वहीं दूसरी ओर यह तय माना जा रहा है कि बल्लेबाजी कोच के तौर पर बदलाव की जरूरत है। ऐसे में संजय बांगर की विदाई लगभग तय है।

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 9:42 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+