धोनी-जहीर ने टेस्ट क्रिकेट को मजाक बना डाला : कपिल देव
नई दिल्ली। आमतौर पर शांत मनोवृत्ति के मालिक कपिल देव कभी भी किसी के बारे में तीखी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। लेकिन शुक्रवार की शाम को वे एकदम से उस समय भड़क उठे जब उन्होंने टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ धोनी को बॉलिंग करते हुए देखा।
कपिल ने कहा कि धोनी को बॉलिंग नहीं करनी चाहिए थी, उन्होंने बॉलिंग करके टेस्ट मैच को एक मजाक बना दिया है। वो एक इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं ना कि कोई घरेलू मैच जहां वो अपना कौशल दिखा रहे थे।
कपिल ने ये भी कहा कि जहीर खान ने अपने आप को चोटिल करके पूरी टीम इंडिया को मुसीबत में डाल दिया है। अपनी चोट के लिए जहीर खुद जिम्मेदार हैं, उन्हें पहले से ही अपनी फिटनेस के बारे में पता होना चाहिए था। उन्होंने जो किया वो गलत किया है। उनकी इस हरकत की वजह से भारत के जीतने के चांसेज काफी कम हो गये हैं।
आपको बता दें टेस्ट मैच के पहले दिन ही जहीर खान की मांस पेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वो टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर बॉलिंग करने नहीं उतरे। जिसकी वजह से ही तेज गेंदबाजों के ऊपर पहले से ही दवाब था, उसके बाद उन्हें विकेट ना भी मिलना उन्हें थकाने का काम कर रहा था।
जिसको दूर करने के लिए धोनी ने गेंदबाजी की कमान थोड़ी देर के लिए अपने हाथ में ले ली थी। हालांकि धोनी को कोई सफलता तो नहीं मिली लेकिन उनकी गेंदों से इंग्लैंड के खिलाड़ी काफी देर तक बंधे रहे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications