Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: कोलकाता की ओर से खेलेगा यह कंगारू खिलाड़ी, बिग बैश में मचाया था धमाल

नई दिल्ली। इस सीजन में आईपीएल की बढ़िया प्रदर्शन कर रही टीमों के बारे में बात की जाए तो सदाबहार चेन्नई के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन, मुंबई इंडियंस के साथ कुछ हद तक हैदराबाद का नाम आता है। इन सभी टीमों में जहां अपनी खुबियां हैं तो कुछ अस्थाई समस्याएं भी हैं। जब ऐसी समस्याओं की बात आती है तो खिलाड़ियों को असमय लगने वाली चोट का स्थान पहले आता है। हाल में मुंबई की टीम अपने कप्तान रोहित की चोट से जूझ रही है।

इससे पहले कोलकाता भी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एनरिच नॉर्टे की चोट से परेशान थी। अब केकेआर ने उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के नए खिलाड़ी मैट केली को लिया है। मैट एक तेज गेंदबाज हैं जो नार्टे का स्थान लेंगे।

24 साल के कैली दाए हाथ से गेंदबाजी करते हैं और अब तक 16 प्रथम श्रेणी मैच खेल के अलावा पांच लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं। अगर टी-20 के अनुभव की बात की जाए तो उन्होंने 12 टी-20 मैच खेले हैं। अभी तक यह खिलाड़ी आईपीएल के किसी भी सीजन में शिरकत नहीं कर सका है। ऐसे में इस गेंदबाज को देखना दिलचस्प होगा।

आपको बता दें कि 25 साल के नार्टे आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत में ही चोट के चलते बाहर हो गए थे। उनको कंधे की चोट लगी थी। उनको केकेआर की टीम ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था।

Story first published: Thursday, April 11, 2019, 18:05 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+